WPL 2024 RCB Beats Gujarat tops points Table Mumbai indians Slips 2nd Position
विज्ञापन

WPL 2024: RCB ने एक तीर से लगाए दो निशाने; गुजरात को धोया, मुंबई इंडियंस को भी पछाड़ा

WPL 2024 RCB vs GGT: महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन में आरसीबी ने पहले दोनों मुकाबले जीत लिए हैं। इसी के साथ टीम नंबर 1 पोजीशन पर भी आ गई है। खास बात यह है कि स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली यह टीम पिछले सीजन में सिर्फ दो मैच ही जीत पाई थी। यहां अभी तक ही दोनों मैच टीम जीत चुकी है।

WPL 2024 RCB vs GGT: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन में सिर्फ दो मैच ही जीते थे। वहीं अब दूसरे सीजन में टीम पहले दो मुकाबले लगातार जीत चुकी है। पहले आरसीबी ने यूपी वॉरियर्स को मात दी थी। उसके बाद अब दूसरे मुकाबले में टीम ने गुजरात को बुरी तरह धोया है। लीग के पांचवें मुकाबले में आरसीबी ने गुजरात जायंट्स को 8 विकेट से हराया और 45 गेंद शेष रहते हुए ही 108 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने 43 रन की पारी खेली। वहीं गेंदबाजी में रेणुका ठाकुर ने 2 और सोफी मोलिनुक्स ने 3 विकेट अपने नाम किए।

RCB ने एक तीर से लगाए दो निशाने

आरसीबी ने इस मैच में जीत के साथ दो निशाने लगाए हैं। पहले टीम ने गुजरात जायंट्स को हराया और लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली। इसके अलावा पॉइंट्स टेबल में भी आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को पछाड़ दिया है। अब आरसीबी टेबल टॉपर बन गई है। आरसीबी ने अपने दोनों मैच जीतते हुए 4 अंक हासिल किए हैं। उसका नेट रनरेट भी सबसे अच्छा 1.665 है।

विज्ञापन

वहीं डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस ने भी अपने दोनों मैच जीते हैं और 4 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में टीम दूसरे स्थान पर है। मुंबई का नेट रनरेट भी 0.488 है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने दो मैच खेले हैं और एक-एक मैच उसने जीता और हारा है। दिल्ली के 2 अंक हैं और टीम 1.222 के नेट रनरेट के साथ तीसरे स्थान पर है। तो गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स की टीमें अपने पहले दोनों मैच हार चुकी हैं। इन दोनों टीमों ने खाता नहीं खोला है।

विज्ञापन

क्या रहा इस मैच का हाल?

इस मैच में पहले खेलते हुए गुजरात जायंट्स की टीम ने निराशाजनक बल्लेबाजी की। आरसीबी के लिए रेणुका ठाकुर और सोफी मोलिनुक्स ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। दोनों ने विकेट भी लिए और रन भी नहीं दिए। गुजरात ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में सिर्फ 107 रन बनाए और 7 विकेट गंवा दिए। जवाब में आरसीबी ने 12.3 ओवर में महज 2 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। स्मृित मंधाना ने 43 रन की शानदार पारी खेली। उसके अलावा सभिनेनी मेघना 36 और एलिस पेरी 23 रन बनाकर नाबाद रहीं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ