Women's ODI WC 2025: इस दिन होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, महामुकाबले की तारीख कर लीजिए नोट

आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का आगाज 30 सितंबर से होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया का पाकिस्तान से सामना 5 अक्टूबर को होगा। जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार हो रहा है।

IND vs PAK

IND vs PAK

विज्ञापन

Women’s ODI World Cup 2025: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 इस बार भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। टूर्नामेंट का आगाज 30 सितंबर से होगा। ये महिला वनडे वर्ल्ड कप का 13वां सीजन है। 5 मैदानों पर इस टूर्नामेंट के सभी मुकाबले खेले जाएंगे। महिला वनडे वर्ल्ड कप में इस बार कुल 31 मैच खेले जाएंगे। इस बार टीम इंडिया के पास घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर खिताब जीतने का सुनहार मौका है। वहीं इस टूर्नामेंट में फैंस को भारत और पाकिस्तान के मुकाबले का बेसब्री से इंतजार है।

विज्ञापन

इस दिन होगा भारत-पाक मैच

आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 30 सितंबर से करेगी। टीम इंडिया का पहला मुकाबला श्रीलंका के साथ होगा। हालांकि फैंस को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले का इंतजार रहेगा। टीम इंडिया 5 अक्टूबर को पाकिस्तान के साथ भिड़ेगी। ये महामुकाबला कोलंबो में खेला जाएगा। इसके बाद टीम इंडिया का सामना ऑस्ट्रेलिया से 12 अक्टूबर और इंग्लैंड से 19 अक्टूबर को होगा।

अभी तक खिताब नहीं जीत पाई टीम इंडिया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज तक वुमेंस वनडे वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीत पाई है। ऐसे में हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया की नजरें अपने पहले महिला वनडे वर्ल्ड कप खिताब पर रहने वाली हैं। टीम का हालिया प्रदर्शन भी काफी शानदार रहा है। इंग्लैंड में खेली गई वनडे और टी20 दोनों सीरीज में महिला टीम ने इंग्लैंड को हराया था।

2 बार भारतीय महिला टीम इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है लेकिन दोनों बार टीम के हाथ निराशा लगी है। साल 2005 में पहली बार भारतीय महिला टीम फाइनल में पहुंची थी, इसके बाद साल 2017 में दूसरी बार टीम फाइनल तक पहुंची थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ