हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बांग्‍लादेश में तख्‍तापलट के बीच क्‍या कैंसिल होगा T20 वर्ल्ड कप? ICC ने दिया जवाब

T20 Women’s World Cup 2024: बांग्लादेश में हिंसक आंदोलन के बीच प्रधानमंत्री शेख हसीना इस्तीफा ने देश छोड़ दिया है। बांग्लादेश के बिगड़ते हालात के बीच विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के आयोजन को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच आईसीसी ने इसको लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

विज्ञापन

T20 Women’s World Cup 2024: आरक्षण विरोधी छात्र आंदोलन के बाद बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा है। यहां पर पिछले दो महीने से आरक्षण विरोधी छात्र आंदोलन चल रह है। इस हिंसक आंदोलन की वजह से उन्हें देश छोड़ कर भागना पड़ा है। इसी बीच विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के आयोजन को लेकर आईसीसी ने बड़ा बयान दिया है। दरअसल, अक्टूबर में बांग्लादेश में ही विमेंस टी20 वर्ल्ड कप होना है। ये टूर्नामेंट 3 से 20 अक्टूबर तक चलेगा।

आईसीसी ने कही ये बात

बांग्लादेश में विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के आयोजन को लेकर आईसीसी के एक सदस्य ने कहा, ‘आईसीसी के पास अपने सभी सदस्य देशों में एक स्वतंत्र सुरक्षा निगरानी प्रणाली है। स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है, लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने में सात सप्ताह बाकी हैं, इस पर टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी कि टूर्नामेंट को बांग्लादेश से स्थानांतरित किया जाएगा या नहीं।’

विज्ञापन

 

बीसीसीआई ले सकता है सरकार

बांग्लादेश के हालात को देखते हुए भारत के विदेश मंत्रालय ने अगली सूचना तक भारतीय नागरिकों को बांग्लादेश की यात्रा न करने की सलाह दी है। वहां के राजनीतिक हालात को देखते हुए भारतीय महिला टीम बांग्लादेश जाएगी या नहीं, इसको लेकर बीसीसीआई की तरफ से कोई भी बयान नहीं आया है। बीसीसीआई इस तरह की स्थितियों में हमेशा सरकार की सलाह मानता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 0.004 सेकंड से गोल्ड मेडल से चूक गया खिलाड़ी, चरम पर पहुंच गया रोमांच

श्रीलंका में हो सकता है महिला T20 वर्ल्ड कप

विज्ञापन

आईसीसी ने ऐसे हालात से निपटने के लिए योजना बनाना शुरू कर दिया है। आईसीसी इस टूर्नामेंट को श्रीलंका भी आयोजित करा सकता है। यहां पर 2012 में मेंस टी20 विश्व कप सितंबर और अक्टूबर में ही आयोजित किया गया था।

ये भी पढ़ें: कोहनी से बहता रहा खून, फिर भी लक्ष्य ने नहीं छोड़ा मैदान, लाल हो गया कोर्ट

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने रचा इतिहास, पहली बार क्वार्टर फाइनल में

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola