10 मैच और 960 रन, क्या IND vs ENG टेस्ट सीरीज में मिलेगा 24 साल के युवा सुपरस्टार को मौका?

IND vs ENG: 24 साल का युवा खिलाड़ी, जिसने रणजी ट्रॉफी 2024-25 में सबसे ज्यादा रन बनाए, क्या इस खिलाड़ी को अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिलेगा?

yash
विज्ञापन

IND vs ENG: भारत में क्रिकेट एक खेल नहीं बल्कि इमोशन है। इस देश में लोगों के बीच कई असहमतियां हो सकती हैं। लेकिन बात जब भारत में क्रिकेट की लोकप्रियता की हो तो इस पर किसी को कोई संदेह नहीं हो सकता। भारत में हर साल आयोजित होने वाली रणजी ट्रॉफी में सैकड़ों खिलाड़ी भाग लेते हैं। लेकिन कितने खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन कर भारतीय टीम के लिए खेल पाते हैं।

ये सवाल आज भी परेशान करता है। बहरहाल अब इन बातों को विराम देते हुए बढ़ते हैं उस खिलाड़ी की तरफ, जिसने रणजी ट्रॉफी 2024-25 में सबसे ज्यादा रन ठोककर अपना हुनर पूरी दुनिया को दिखाया। लेकिन सवाल ये है कि क्या इस खिलाड़ी को शानदार प्रदर्शन के बाद भी इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में मौका मिलेगा?

विज्ञापन

छोटा पैकेट बड़ा धमाका है ये खिलाड़ी

मुश्किलें हैं रास्ते में, पर सफलता का इरादा है, हौंसला बुलंद है, मैं अपने सपनों की बातें करता हूं| ये कथन विदर्भ के 24 साल के युवा बल्लेबाज यश राठौड़ पर सटीक बैठती है, जिन्होंने इस सीजन रणजी में सबसे ज्यादा शतक ठोका और इतिहास भी रच दिया। यश विदर्भ के लिए मिडिल ऑर्डर में खेलते हैं। उन्होंने इस सीजन अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के अलावा टूर्नामेंट में भी सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने 10 मैच में 53.33 की शानदार औसत के साथ 960 रन बनाए।

इस दौरान इस खिलाड़ी ने 5 शतक के अलावा 3 अर्धशतक अपने नाम कर लिए। लेकिन क्या इस प्रदर्शन का इनाम यश को मिलेगा? इस सवाल का जवाब अगर हम पूर्व में ढूंढने जाएं तो हमें निराशा के सिवा कुछ भी हाथ नहीं लगेगा। ऐसा हम क्यों कह रहे हैं इसका जवाब आपको नीचे मिल जाएगा।

साल 2023-24 रणजी सीजन, गुजरात के 28 वर्षीय युवा बल्लेबाज रिकी भुई, जिसने 8 मैचों में 75.16 की शानदार औसत के साथ 902 रन बनाए, जिसमें 4 शतक के अलावा 3 अर्धशतक शामिल थे। लेकिन क्या हुआ? इस खिलाड़ी को न तो भारतीय टीम में जगह मिली और न कहीं रिकी भारतीय कैंप में नजर आए। ऐसे कई उदाहरण हैं, जो आपको भारतीय घरेलू क्रिकेट में मिल जाएंगे।

विज्ञापन

कहानी यहीं खत्म नहीं होती है दोस्त, साल 2022-23 में मयंक अग्रवाल भी रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने थे। उनके बल्ले से 9 मैच में 82.50 की औसत से 990 रन निकले थे। नतीजा क्या हुआ, न ही मयंक की टीम इंडिया में वापसी हुई और न ही इस खिलाड़ी को किसी अन्य इंटरनेशनल प्रतियोगिता में देखा गया।

विज्ञापन

खून पसीने बहाकर रणजी खेलने का क्या फायदा?

अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करना इतना भी आसान नहीं है। करोड़ों की जनसंख्या वाला हर दूसरा राज्य और उनमें कई हजार बच्चे जो अपने राज्य की ओर से प्रतिनिधित्व कर भारत के लिए खेलने का सपना संजोते हैं। उनसे पूछिए रणजी ट्रॉफी खेलने के लिए कितने पापड़ बेलने पड़ते हैं। ये कहना तो बहुत आसान है कि रणजी में रन बनाना और विकेटों की झड़ी लेना कोई बड़ी बात नहीं।

अगर रणजी ट्रॉफी इतनी भी आसान होती तो शायद रोहित शर्मा, जो जम्मू कश्मीर के खिलाफ रणजी ट्रॉफी 2024-25 में भाग लेते हुए दोनों ही पारियों में फ्लॉप हो गए। वह शतक बना सकते थे। हिटमैन के बल्ले से 3 और 28 रन निकले थे। दूसरा हालिया उदाहरण विराट कोहली का मिल जाएगा,जो रेलवे के खिलाफ खेले गए रणजी ट्रॉफी मुकाबले में 16 गेंदों में 15 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए। बहरहाल वो दिन कब आएगा, जब रणजी ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों को इनाम के तौर पर भारतीय कैप पहनने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ