IPL 2025: आईपीएल 2025 के 43वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा। यह मुकाबला 25 अप्रैल को एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। अब तक यह सीजन CSK के लिए अच्छा नहीं रहा है। उन्होंने 8 में से 6 मैच हार दिए हैं, जिससे उनके प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें काफी कम हो गई हैं।
CSK ने अब टीम में एक बदलाव किया है। उन्होंने गुरजपनीत सिंह की जगह दक्षिण अफ्रीका के युवा खिलाड़ी डेवाल्ड ब्रेविस को शामिल किया है। ब्रेविस एक टैलेंटेड खिलाड़ी माने जाते हैं और ऐसा माना जा रहा है कि वो आज SRH के खिलाफ अपना पहला मैच खेल सकते हैं। टीम के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भी इशारा किया कि ब्रेविस को मौका मिल सकता है, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि टीम में कुछ और खिलाड़ी हैं जो शुरुआत से ही टीम के साथ हैं।
फ्लेमिंग ने कही ये बात
फ्लेमिंग ने कहा, “ब्रेविस भी उन खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन पर हम सोच रहे हैं। हमारे पास कुछ और खिलाड़ी भी हैं जो शुरू से ही टीम के साथ हैं। ब्रेविस एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं, लेकिन हमें यह तय करना है कि बाकी खिलाड़ियों को ध्यान में रखते हुए कौन सी टीम सबसे बेहतर रहेगी। साथ ही यह भी देखना होगा कि ब्रेविस मैदान पर कितना असर डाल सकते हैं इसलिए यह सब बातचीत का हिस्सा है।”
गुरजपनीत सिंह के चोटिल होने पर मिला था मौका
सीएसके ने चोटिल तेज गेंदबाज की जगह डेवाल्ड ब्रेविस को अपनी टीम में शामिल किया है। आईपीएल 2025 के लिए उन्हें 2.2 करोड़ रुपये में साइन किया गया। उन्होंने टीम में गुरजपनीत सिंह की जगह ली है क्योंकि सीएसके ने पहले ही मेगा-नीलामी में 7 विदेशी खिलाड़ियों को चुना था, उन्हें एक और विदेशी खिलाड़ी साइन करने की इजाज़त मिली।
सीएसके में आने से पहले ब्रेविस पिछले दो सीजन में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेल चुके हैं। उन्होंने अब तक 10 आईपीएल मैच खेले हैं और 133.72 की स्ट्राइक रेट से 230 रन बनाए हैं। हालांकि मुंबई इंडियंस ने उन्हें इस बार रिटेन नहीं किया था और मेगा-नीलामी में वे अनसोल्ड रह गए थे। लेकिन अब सीएसके ने उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया है।
संबंधित खबरें
Asian Games 2026: बारिश के कारण रद्द हुआ IND vs PAK फाइनल तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें क्या है नियम
59 mins agoIND vs PAK Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान फाइनल मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
1 hr agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा MS Dhoni का बड़ा रिकॉर्ड, अब निशाने पर विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव का कीर्तिमान
2 hrs agoIND vs WI: सीरीज जीतने के बाद प्लेइंग 11 में 3 बड़े बदलाव कर सकती हैं टीम इंडिया, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
2 hrs agoIND vs WI: तीसरे वनडे से पहले बदल गई टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
3 hrs agoIND vs WI: बीसीसीआई ने अचानक टी-20 टीम में किया बड़ा बदलाव, वाशिंगटन सुंदर की जगह लेंगे नमन धीर
3 hrs agoभारत को एशियन गेम्स में मिला और एक और मेडल, नितेश सिवाच ने रेसलिंग में सिल्वर जीतकर रचा इतिहास
4 hrs agoIND vs WI: प्रसिद्ध कृष्णा की जगह CSK के खिलाड़ी की होगी टीम इंडिया में एंट्री! सामने आया बड़ा अपडेट
5 hrs agoAsian Games 2026: भारत ने पाकिस्तान को फिर चटाई धूल, 4-3 से रोमांचक जीत के साथ फाइनल में बनाई जगह
6 hrs agoटीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर रचा इतिहास, सेमीफाइनल में बने एक साथ 10 बड़े रिकॉर्ड
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines