India vs Bangladesh Test Series: रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम की। इस सीरीज में टीम इंडिया को तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। सिराज ने सीरीज में दो मैच खेले और केवल चार विकेट झटके। इस दौरान उनका औसत 34.50 का रहा। देखा जाए तो सिराज विदेशी पिचों पर तो कहर बरपाते हैं, लेकिन भारतीय पिचें उन्हें ज्यादा रास नहीं आती हैं।
सिराज पिछले कुछ सीजन में भारत के सबसे व्यस्त गेंदबाजों में से एक रहे हैं। उन्होंने जनवरी 2022 से अब तक सभी फॉर्मेट में 725 ओवर फेंके हैं। यह सभी भारतीय तेज गेंदबाजों में सबसे ज्यादा हैं। उनसे आगे सिर्फ आर अश्विन हैं, जिन्होंने इस दौरान 786 ओवर फेंके हैं। इस लिस्ट में 771 ओवरों के साथ रविंद्र जडेजा तीसरे नंबर पर हैं।
ये भी पढ़ें:- 3 भारतीय खिलाड़ी जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं हुए आउट, एक था धोनी का ‘डुप्लीकेट’
विदेशी पिचों पर जमकर चलते हैं सिराज
हैदराबाद के इस गेंदबाज ने हर विदेशी दौरे और परिस्थितियों में विरोधी टीम को परेशान किया है। श्रीलंका टीम के लिए तो सिराज एक दुश्मन बनकर उभरे हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी पहली टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट झटके। उन्होंने साउथ अफ्रीका को भी परेशान किया और 15 रन देकर छह विकेट झटके। उन्होंने 2021 में इंग्लैंड दौरे पर भी अच्छा प्रदर्शन किया था।
सिराज को लेकर क्या बोले पूर्व कोच
विदेशी दौरे पर हिट सिराज जब लाल एसजी गेंद से खेलते हैं तो उन्हें संघर्ष करना पड़ता है। उन्होंने अब तक खेले 29 टेस्ट में से 12 टेस्ट घरेलू मैदान पर खेले हैं। सिराज यहां सिर्फ 17 विकेट ही झटक सके हैं। उनको लेकर भारत के पूर्व गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे ने कहा, ‘यह कहना मुश्किल है कि सिराज भारतीय परिस्थितियों में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी जितने प्रभावी नहीं हैं। हां यह पिच से मिल रही स्पीड पर निर्भर करता है। एक बात जो लोगों को समझनी चाहिए, वह यह है कि सिराज कभी भी पूरी तरह स्विंग गेंदबाज नहीं थे। यदि आप उनका रिलीज पॉइंट देखें, तो वह बॉल को लेफ्ट हैंडेड बल्लेबाजों से दूर ले जाते हैं और राइट हैंडेड बल्लेबाजों को निप-बैकर बॉलिंग करते हैं।’
ये भी पढ़ें:- कौन हैं जाफर चौहान? न लिस्ट ए और न हंड्रेड में खेला क्रिकेट, पहली बार इंग्लैंड टीम में हुई एंट्री
संबंधित खबरें
भारत को एशियन गेम्स में मिला और एक और मेडल, नितेश सिवाच ने रेसलिंग में सिल्वर जीतकर रचा इतिहास
16 mins agoIND vs WI: प्रसिद्ध कृष्णा की जगह CSK के खिलाड़ी की होगी टीम इंडिया में एंट्री! सामने आया बड़ा अपडेट
1 hr agoAsian Games 2026: भारत ने पाकिस्तान को फिर चटाई धूल, 4-3 से रोमांचक जीत के साथ फाइनल में बनाई जगह
2 hrs agoटीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर रचा इतिहास, सेमीफाइनल में बने एक साथ 10 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoआज आएगा ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल, जानें भारत में कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव
3 hrs agoजसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, विराट-रोहित को पछाड़कर T20I में बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs agoएशियन गेम्स में ईशान किशन ने रचा इतिहास, 80 रनों की तूफानी पारी के साथ बनाया बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs agoAsian Games 2026: श्रीलंका को रौंदकर टीम इंडिया ने फाइनल में की एंट्री, दर्ज की 124 रनों से बड़ी जीत
4 hrs agoAsian Games 2026: भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबले का ऐलान, 3 अक्टूबर को गोल्ड मेडल के लिए होगी भिड़ंत
4 hrs agoगुवाहाटी में 811 रन और 5 शतकों के साथ रिकॉर्ड्स की बारिश, रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने रचा नया इतिहास
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines