कौन हैं जाफर चौहान? न लिस्ट ए और न हंड्रेड में खेला क्रिकेट, पहली बार इंग्लैंड टीम में हुई एंट्री

Who Is Jafer Chohan England Team: वेस्टइंडीज के साथ होने वाली वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान हो चुका है। इस बार इंग्लैंड टीम में 3 अनकैप्ड खिलाड़ियों की एंट्री हुई है। जिनमें से एक खिलाड़ी ने कोई लिस्ट ए मुकाबला भी नहीं खेला है।

Jafer Chohan

Jafer Chohan

विज्ञापन

Who Is Jafer Chohan England Team: वेस्टइंडीज के साथ होने वाली वनडे और टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने टीम का ऐलान कर दिया है। जोस बटलर की काफी समय के बाद टीम में वापसी हुई है। बटलर चोट के चलते टीम से बाहर चल रहे थे। अब एक बार फिर से बटलर इंग्लैंड टीम की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। ऑस्ट्रेलिया से वनडे सीरीज में मिली हार के बाद अब इंग्लैंड जीत का राह पर लौटना चाहेगी। वहीं इंग्लैंड टीम में 3 अनकैप्ड खिलाड़ियों की भी एंट्री हुई है। जिनमे से एक जाफर चौहान भी हैं।

कौन हैं जाफर चौहान?

जाफर चौहान का जन्म 11 जुलाई 2002 को लंदन में हुआ था। जाफर साउथ एशियन क्रिकेट एकेडमी के पहले ग्रेजुएट खिलाड़ी है, जिनका सिलेक्शन इंग्लैंड क्रिकेट टीम में हुआ है। जाफर यॉर्कशायर काउंटी क्रिकेट क्लब के लिए खेलते हैं। जाफर एक लेग स्पिन गेंदबाज है, जिनको पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज से लेग स्पिन करने की प्रेरणा मिली है। अभी तक इस खिलाड़ी ने एक भी लिस्ट ए मुकाबला नहीं खेला है। जाफर ने अभी तक 23 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 22 विकेट दर्ज हैं। नेब बॉलर के रूप में जाफर ने अपनी गेंदबाजी से सेलेक्टर्स को काफी प्रभावित किया था, इस दौरान नेट पर गेंदबाजी करते हुए उन्होंने जो रूट और बेन डकेट जैसे बड़े खिलाड़ियों को भी आउट किया था।

विज्ञापन

वेस्टइंडीज सीरीज का पूरा शेड्यूल

वनडे सीरीज

पहला वनडे- 31 अक्टूबर
दूसरा वनडे- 2 नवंबर
तीसरा वनडे- 6 नवंबर

विज्ञापन

टी20 सीरीज

पहला टी20- 9 नवंबर
दूसरा टी20- 10 नवंबर
तीसरा टी20- 14 नवंबर
चौथा टी20- 16 नवंबर
पांचवां टी20- 17 नवंबर

विज्ञापन

वेस्टइंडीज सीरीज के लिए इंग्लैंड की 14 सदस्यीय टीम इस प्रकार है

जोस बटलर (कप्तान), फिल साल्ट, विल जैक्स, लियाम लिविंगस्टोन, जोफ्रा आर्चर, सैम करन, आदिल राशिद, जैकब बेथेल, साकिब महमूद, जाफर चौहान, जोमी ओवरटन, डैन मूसली, जॉन टर्नर, रीस टॉप्ले।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ