---विज्ञापन---

खेल angle-right

IND vs SLC11: अचानक मोहम्मद सिराज का बल्ला क्यों चेक करने लगे श्रीलंकाई खिलाड़ी? जानें वजह

IND vs SLC11: मोहम्मद सिराज ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ खेले गए अभ्यास मैच में शानदार बल्लेबाजी से महफिल लूटी. सिराज ने आखिरी ओवर में हैट्रिक छक्का लगाया, जिसके बाद श्रीलंका के खिलाड़ियों ने उनका बल्ला चेक किया.

---विज्ञापन---

IND vs SL: भारत और श्रीलंका क्रिकेट 11 के बीच अभ्यास मैच खेला गया था. इस मैच में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और मुकाबले को अपने नाम 6 विकेट से कर लिया. भारत की ओर से दूसरी पारी में मोहम्मद सिराज ने शानदार प्रदर्शन किया और बल्लेबाजी में अपना दमखम दिखाया. सिराज ने छक्के ही छक्के लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई. इसके बाद श्रीलंका के खिलाड़ी उनके बल्ले को चेक करने लगे.

सिराज का बल्ला हुआ चेक

सिराज ने अंत में 15 गेंदों में 32 रनों की नाबाद पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी के दौरान 1 चौका और 4 छक्के लगाए. आखिरी ओवर में तो सिराज ने हैट्रिक छक्के लगाते हुए 1 चौका भी जड़ा. इस तरह उन्होंने 23 रन इस ओवर में बना डाले और टीम इंडिया को 6 विकेट से जीत दिला दी. सिराज की तूफानी पारी के बाद श्रीलंका के खिलाड़ी उनका बैट चेक करने लगे. हालांकि ये आम बात है कि एक खिलाड़ी दूसरे खिलाड़ी का बैट चेक करता है. श्रीलंका के खिलाफ सिराज के बैट को देख रहे थे और उसकी ग्रिप भी चेक कर रहे थे.

---विज्ञापन---

भारत ने 6 विकेट से जीता मुकाबला

श्रीलंका क्रिकेट 11 ने पहली पारी में 90 ओवर बल्लेबाजी करते हुए 363/8 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी, जिसके जवाब में भारत ने 90 ओवर में 357/6 रन बनाए थे. इसके बाद श्रीलंका ने 45 ओवर में 200/6 रन बनाए थे. फिर भारत ने 45 ओवर में 214/4 रन बनाकर मुकाबला 6 विकेट से जीत लिया. भारत की ओर से मोहम्मद सिराज गेंदबाजी में खासा प्रभावित नहीं कर पाए थे. पहली पारी में उन्होंने 13 ओवर में 44 रन खर्च कर कोई भी विकेट नहीं लिया. इसके अलावा दूसरी पारी में भी उन्होंने 8 ओवर में 25 रन खर्च किए और 1 विकेट अपने नाम किया.

अब भारत और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज 15 अगस्त से होने वाला है. इसके बाद दूसरा मुकाबला 23 अगस्त से खेला जाएगा. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से ये मुकाबला काफी अहम है.

---विज्ञापन---

First published on: Aug 09, 2026 08:30 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola