1 ओवर में ठोके 30 रन... कप्तान हैरी ब्रूक ने ताबड़तोड़ शतक जड़ रचा इतिहास, रोहित-विराट भी नहीं कर पाए बड़ा कारनामा

Harry Brook: हैरी ब्रूक ने श्रीलंका के खिलाफ पहले T20I मैच में जोरदार शतक जड़ा. उन्होंने एक ओवर में 30 रन भी ठोके. शतक लगाकर बतौर कप्तान उन्होंने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है.

harry brook century

हैरी ब्रूक ने शतक जड़कर रचा इतिहास (Image: ANI)

Harry Brook: इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने श्रीलंका के खिलाफ इतिहास रच दिया. सॉउथम्पटन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच पहला T20I खेला गया. इस मुकाबले में हैरी ब्रूक ने 114 रनों की शानदार पारी खेली और टीम को 254 रनों के स्कोर तक पहुंचाया. अपनी इस शतकीय पारी के दम पर हैरी ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है. उन्होंने कप्तान के तौर पर एक ऐसा कारनामा कर दिया, जो रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज भी अपने कार्यकाल में नहीं कर पाए थे.

विज्ञापन

हैरी ब्रूक ने जड़ा शानदार शतक

श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी की. कप्तान हैरी ब्रूक ने सलामी बल्लेबाज Aneurin Donald के आउट होने के बाद ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. उन्होंने 49 गेंदों में नाबाद 114 रन जड़ दिए. उन्होंने 232.65 के स्ट्राइक रेट से यह पारी खेली. ब्रूक ने 10 चौके और 6 छक्के जड़े. जोस बटलर ने भी 80 रनों की शानदार पारी खेली. इन दोनों की पारियों की बदौलत इंग्लैंड की टीम श्रीलंका के सामने 255 रनों का लक्ष्य रख पाई.

विज्ञापन

ब्रूक ने एक ओवर में जड़े 30 रन

हैरी ब्रूक ने अपनी नाबाद 114 रनों की पारी में एक बड़ा कमाल किया. उन्होंने पारी के 5वें ओवर में श्रीलंका के लेफ्ट आर्म स्पिनर दुनिथ वेलालागे को निशाना बनाया और सभी गेंदों पर बाउंड्री बटोरी. उन्होंने पहली गेंद पर छक्का जड़ा और फिर लगातार दो चौके लगाए. ब्रूक ने इसके बाद दो छक्के और 1 चौका जड़कर ओवर का समापन किया. इस पूरे ओवर में ब्रूक ने 30 रन जड़ दिए.

विज्ञापन

हैरी ब्रूक ने रचा इतिहास

अपने शतक के दम पर हैरी ब्रूक फुल मेंबर टीम के पहले खिलाड़ी बने हैं, जिन्होंने बतौर कप्तान एक साल में एक से अधिक शतक जड़ा है. रोहित शर्मा और विराट कोहली को T20I के दिग्गजों में गिना जाता है लेकिन वह भी कभी कप्तान के तौर पर एक साल में दो T20I शतक नहीं जड़ पाए. 27 साल की उम्र में हैरी ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया. इससे पहले Eswatini के आदिल बट और स्विट्ज़रलैंड के फहीम नजीर ने बतौर कप्तान एक Calender Year में दो शतक जड़े थे. हालांकि, दोनों ही ICC एसोसिएट मेंबर टीम हैं. फुल मेंबर टीमों के बीच हैरी ब्रूक यह कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी हैं.

ब्रूक ने जोस बटलर की बराबरी पर भी कर ली है. वह अब इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों के मामले जोस बटलर के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं. दोनों ने दो शतक जड़े हैं, वहीं नंबर 1 पर फिल साल्ट हैं, जिन्होंने T20I करियर में अब तक 4 शतक ठोके हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ