ICC T20I रैंकिंग में अभिषेक शर्मा का बड़ा धमाका, साहिबजादा फरहान को छोड़ा पीछे, ईशान किशन नंबर-1 पर कायम
ICC T20I Rankings: टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने आईसीसी टी20I रैंकिंग में फिर से दूसरा स्थान हासिल कर लिया है. अभिषेक ने पाकिस्तान के बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को पीछे छोड़ दिया है. वहीं, ईशान किशन नंबर-1 स्थान पर काबिज हैं.
ICC टी20I रैंकिंग में अभिषेक शर्मा ने हासिल किया दूसरा स्थान (PIC Credit - ANI)
---विज्ञापन---
ICC T20I Rankings: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज के बीच इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने नई T20I रैंकिंग जारी कर दी है. आईसीसी की ताजा टी20I बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारतीय स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने छलांग लगाई है. अभिषेक ने पाकिस्तान के बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को पीछे छोड़ दिया है. वहीं, ईशान किशन अब भी नंबर-1 की कुर्सी पर बने हुए हैं, जबकि जोस बटलर को एक स्थान का फायदा हुआ है. इसके अलावा, संजू सैमसन को भी जबरदस्त फायदा हुआ है.
अभिषेक शर्मा ने साहिबजादा फरहान को पछाड़ा
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय खिलाड़ियों को आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त फायदा हुआ है. आईसीसी की नई टी20I बल्लेबाजों की रैंकिंग में टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने एक स्थान की छलांग लगाई है. अभिषेक तीसरे से अब दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं और उनकी रेटिंग अब 862 हो गई है. उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मैच में 88 रनों की तूफानी पारी खेलकर भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी.
---विज्ञापन---
वहीं, दूसरे मैच में उन्होंने 19 गेंदों पर 39 रनों की पारी खेली. इस शानदार प्रदर्शन के दम पर अभिषेक ने पाकिस्तान के बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को पीछे छोड़ते हुए दूसरा स्थान हासिल कर लिया है. फरहान अब तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं. उनकी रेटिंग 848 हो गई है.
Some big movers across all formats following the latest update to the ICC Player Rankings 😲https://t.co/w0lu948g49
भारतीय स्टार बल्लेबाज ईशान किशन आईसीसी टी20I बल्लेबाजों की रैंकिंग में नंबर-1 की कुर्सी पर काबिज हैं. ईशान ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मैच में 33 गेंदों पर 42 रनों की पारी खेली थी, जबकि दूसरे मैच में 23 गेंदों पर नाबाद 38 रन बनाए थे. इसका फायदा उन्हें रेटिंग में मिला है और उनकी रेटिंग अब 913 हो गई है. नई रैंकिंग में अभिषेक से आगे सिर्फ ईशान ही बचे हैं. दोनों खिलाड़ियों के बीच 51 रेटिंग पॉइंट्स का अंतर है, वहीं उनके साथी खिलाड़ी संजू सैमसन ने भी इस सप्ताह अपनी रैंकिंग में सुधार किया है. सीरीज के दूसरे मैच में शानदार अर्धशतक लगाने के बाद वह 4 पायदान ऊपर चढ़कर 30वें स्थान पर पहुंच गए हैं.
ताजा टी20I रैंकिंग में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज जोस बटलर को एक स्थान का फायदा हुआ है. बटलर अब एक स्थान की छलांग लगाकर 7वें नंबर पर पहुंच गए हैं. श्रीलंका के खिलाफ जारी टी20 सीरीज के पहले मैच में बटलर ने 80 रनों की धमाकेदार पारी खेली है. हालांकि, बटलर के ऊपर चढ़ने से भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान तिलक वर्मा को नुकसान हुआ है. तिलक अब 740 की रेटिंग पॉइंट्स के साथ 8वें नंबर पर खिसक गए हैं.
हिंदी न्यूज़/खेल/ICC T20I रैंकिंग में अभिषेक शर्मा का बड़ा धमाका, साहिबजादा फरहान को छोड़ा पीछे, ईशान किशन नंबर 1 पर कायम
End of Article
About the Author
Sanjeet
संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.