वाराणसी के नए स्टेडियम में जल्द दिखेगा क्रिकेट रोमांच, रणजी ट्रॉफी और WPL के बाद हो सकते हैं IPL मुकाबले

Varanasi International Cricket Stadium: वाराणसी में नया इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बनकर लगभग तैयार हो चुका है. इस स्टेडियम में सबसे पहले रणजी ट्रॉफी के आयोजित किए जाएंगे, जिसके बाद यहां WPL और फिर IPL मुकाबले भी देखने को मिल सकते हैं.

Varanasi International Cricket Stadium

वाराणसी के गंजारी में नया इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बनकर तैयार है (PIC Credit -X)

Varanasi International Cricket Stadium: उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी के क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. भगवान शिव की नगरी वाराणसी के नए नवेले स्टेडियम में जल्द ही क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलने वाला है. भगावन शिव की थीम पर बने वाराणसी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के मुकाबले हो सकते हैं. WPL के बाद वाराणसी स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL के मुकाबले भी होने की उम्मीद है. इससे पहले यहां अक्टूबर-नवंबर में रणजी ट्रॉफी के मुकाबले आयोजित कराए जा सकते हैं.

विज्ञापन

वाराणसी में होंगे WPL 2027 के मुकाबले

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक, वाराणसी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में WPL 2027 के मुकाबले आयोजित हो सकते हैं. रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को हुई WPL संचालन परिषद की बैठक में मुंबई और वडोदरा के साथ वाराणसी को भी महिला प्रीमियर लीग के मैचों के लिए चुना गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के गंजारी में नया इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पूरी तरह से बनकर तैयार है, जिसे भगवान शिव की थीम पर डिजाइन किया गया है.

विज्ञापन

स्टेडियम का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है, जिसे अक्टूबर के पहले हफ्ते तक खत्म होने की संभावना है. ऐसे में सबसे पहले वाराणसी स्टेडियम में अक्टूबर-नवंबर में रणजी ट्रॉफी के मुकाबले हो सकती है. इसके बाद अगले साल जनवरी-फरवरी में WPL और फिर मार्च 2027 में IPL मुकाबले खेले जा सकते हैं.

रणजी मैच के बाद हो सकते हैं WPL के मुकाबले

रिपोर्ट के मुताबिक, वाराणसी स्टेडियम का काम पूरा होने के बाद सबसे पहले यहां अक्टूबर-नवंबर में रणजी ट्रॉफी के मुकाबले आयोजित कराए जा सकते हैं. इससे पता चलेगा कि नई पिच और मैदान की तैयारियां कैसी है. इससे पिच और मैदान की क्वालिटी का भी पता चल जाएगा. रणजी मैचों के सफल आयोजन के बाद WPL 2027 के मुकाबले हो सकते हैं. अगर सब कुछ ठीक रहा तो यहां आईपीएल के मैच भी देखने को मिल सकते हैं. इसके बाद वाराणसी स्टेडियम को इंटरनेशनल मुकाबलों की मेजबानी भी मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन

भगवान शिव की थीम पर स्टेडियम का डिजाइन

वाराणसी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम भगवान शिव की थीम पर डिजाइन किया गया है. स्टेडियम के फ्लडलाइट्स को भगवान शिव के प्रमुख अस्त्र ‘त्रिशूल’ का आकार दिया गया है, जबकि छत को उनके मस्तक पर सुशोभित अर्धचंद्र की आकृति से प्रेरित होकर तैयार किया गया है. स्टेडियम का सबसे आकर्षक डिजाइन मीडिया सेंटर का है, जिसे भगवान शिव के प्रिय वाद्य यंत्र ‘डमरू’ का स्वरूप दिया गया है. वहीं, स्टेडियम के बाहरी हिस्से में लगे शीट्स को ‘बेलपत्र’ के आकार में तैयार किया गया है.

विज्ञापन

Source - Dainik Jagaran

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ