IPL 2027 ऑक्शन को लेकर BCCI का बड़ा फैसला, भारत में ही लगेगी खिलाड़ियों पर बोली, जानें पूरी डिटेल्स
IPL 2027 Auction को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. बीसीसीआई ने बड़ा फैसला लिया है कि IPL 2027 सीजन के लिए होने वाला मिनी ऑक्शन भारत में ही आयोजित किया जाएगा. पिछले तीन सालों से IPL ऑक्शन में विदेश में आयोजित किए जा रहे थे.
भारत में होगा आईपीएल 2027 ऑक्शन का आयोजन (PIC Credit - IPL/X)
---विज्ञापन---
IPL 2027 Auction: दुनिया की सबसे बड़ी टी20 फ्रेंचाइजी लीग इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल का अगला सीजन 2027 में खेला जाएगा, जिसका फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच आईपीएल 2027 के प्लेयर ऑक्शन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने फैसला किया है कि IPL 2027 सीजन के लिए होने वाला मिनी ऑक्शन भारत में ही आयोजित किया जाएगा. पिछले तीन सालों से IPL ऑक्शन में विदेश में आयोजित किए जा रहे थे, लेकिन इस बार यह इवेंट भारत में होगा.
IPL गर्वनिंग काउंसिल की मीटिंग में लिया गया फैसला
क्रिकेबज की रिपोर्ट की मुताबिक, BCCI ने 15 सितंबर को हुई गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग में फैसला लिया है कि आईपीएल 2027 के प्लेयर ऑक्शन भारत में ही आयोजित होगा. साल 2023 में कोच्चि में हुए प्लेयर ऑक्शन के बाद पहली बार 2027 आईपीएल सीजन के लिए खिलाड़ियों पर बोली भारत में लगेगी. पिछले तीन सालों से आईपीएल ऑक्शन विदेश में आयोजित किया जा रहा है, जो दुबई, जेद्दा और अबू धाबी में हुए थे. हालांकि, इस बार BCCI और IPL ने ऑक्शन को वापस से भारत में कराने का फैसला किया है, जो एक मिनी-ऑक्शन होगा.
---विज्ञापन---
हालांकि, रिपोर्ट में आगे यह भी बताया गया है कि अगले साल होने वाला IPL 2028 का मेगा ऑक्शन फिर से विदेश किया जा सकता है. भारत में IPL 2027 का ऑक्शन कराने का फैसला इसलिए भी लिया गया है कि क्योंकि कुछ फ्रेंचाइजियों ने मिनी ऑक्शन के लिए अपने डेलिगेशन को विदेश ले जाने में आने वाली लॉजिस्टिकल और ऑपरेशनल चुनौतियों पर चिंता जताई थी. अब बीसीसीआई ऑक्शन में भारत में किसी शहर की तलाश कर रहा है. क्रिकबज के मुताबिक, आईपीएल 2027 का मिनी ऑक्शन दिसंबर 2026 के मिड में आयोजित किया जा सकता है.
⚡️ Cricbuzz understands that the IPL auction for the 2027 season is set to be held in India, after the last three auctions were held overseas pic.twitter.com/YlWW0EnqtI
इम्पैक्ट प्लेयर के नियम को लेकर हो सकता है बड़ा फैसला
IPL के आगमी सीजन में इम्पैक्ट प्लेयर नियम रहेगा या नहीं, इसको लेकर भी गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग में फैसला होना था, लेकिन इसपर फैसला अनिश्चित काल के लिए टाल दिया है. अब गवर्निंग काउंसिल की अगली बैठक में इम्पैक्ट प्लेयर नियम को लेकर फैसला लिया जा सकता है. बीसीसीआई ने इस नियम को लेकर सभी फ्रेंचाइजियों से उनकी राय मांगी गई थी. ऐसा माना जा रहा है कि ज्यादातर फ्रेंचाइजी इस नियम के खिलाफ हैं और उनका मानना है कि यह नियम एक साल और या शायद उससे भी ज्यादा समय तक लागू रह सकता है.
हिंदी न्यूज़/खेल/IPL 2027 ऑक्शन को लेकर BCCI का बड़ा फैसला, भारत में ही लगेगी खिलाड़ियों पर बोली, जानें पूरी डिटेल्स
End of Article
About the Author
Sanjeet
संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.