WPL 2027 ऑक्शन की तारीख आई सामने, अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में लग सकती है खिलाड़ियों पर करोड़ों की बोली

WPL 2027 Auction Date: वुमेंस प्रीमियर लीग 2027 के ऑक्शन को लेकर बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है. अक्टूबर के अंतिम हफ्ते में खिलाड़ियों पर करोड़ों की बोली लग सकती है. आइए तारीख और वेन्यू से जुड़े अपडेट पर नजर डालते हैं.

wpl 2027 auction

WPL 2027 ऑक्शन की तारीख को लेकर हुआ बड़ा खुलासा (Image: ANI)

WPL 2027 Auction Date: वुमेंस प्रीमियर लीग 2027 के आयोजन के लिए BCCI ने अभी से तैयारियां शुरू कर ली हैं. हर सीजन से पहले नीलामी का आयोजन होता है, जहां टीमें पिछले साल की गई गलतियों को सुधारने और बेहतर टीम चुनने के लिए उतरती हैं. WPL का आयोजन अमूमन जनवरी-फरवरी में होता है. इससे तीन महीने पहले अब वुमेंस प्रीमियर लीग का ऑक्शन होगा. WPL 2027 के मिनी ऑक्शन की तारीख और जगह अब सामने आ गई है. इसके अलावा अगले सीजन के वेन्यू को लेकर भी बड़ा खुलासा हुआ है.

विज्ञापन

कब होगा WPL 2027 का ऑक्शन?

वुमेंस प्रीमियर लीग 2027 के ऑक्शन का आयोजन अक्टूबर के अंतिम हफ्ते में होने वाला है. TOI की रिपोर्ट के मुताबिक 28 अक्टूबर को BCCI द्वारा WPL के अगले सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी की जा सकती है. इसके अलावा ऑक्शन के वेन्यू को लेकर भी बड़ा खुलासा हुआ है. कोच्चि में ऑक्शन का आयोजन किया जा सकता है.

विज्ञापन

वुमेंस प्रीमियर लीग 2027 को मिलेगा नया वेन्यू!

पिछले कुछ सालों से मुंबई और वडोदरा वुमेंस प्रीमियर लीग का वेन्यू है. इन दोनों ही जगहों पर WPL के मैचों का आयोजन होता आ रहा है. दरअसल, वाराणसी में नया स्टेडियम तैयार हो गया है. रिपोर्ट में यह भी बताया जा रहा है कि BCCI वाराणसी में वुमेंस प्रीमियर लीग के मैचों का आयोजन करने का प्लान कर रही है.

विज्ञापन

WPL के शेड्यूल में नहीं होगा बदलाव

पहली वुमेंस चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन फरवरी के मध्य में होने वाला है. इस वजह से लग रहा था कि जनवरी-फरवरी की विंडो में होने वाले वुमेंस प्रीमियर लीग के शेड्यूल में बदलाव हो सकता है. हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक जनवरी-फरवरी में ही WPL का आयोजन होगा. BCCI ने अपने प्लान में किसी भी तरह का बदलाव नहीं करने का फैसला किया है.

IPL ऑक्शन पर भी आया बड़ा अपडेट

वुमेंस प्रीमियर लीग के ऑक्शन के बाद IPL 2027 की नीलामी का भी आयोजन होने वाला है. पिछले साल दिसंबर में अबू धाबी में IPL ऑक्शन हुआ था. पिछले तीन साल से विदेशी धरती पर ही खिलाड़ियों की नीलामी होती रही है. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक IPL 2027 का आयोजन भारत में ही हो सकता है. BCCI ने IPL 2028 के मेगा ऑक्शन को विदेश में कराने का प्लान बनाया है, लेकिन इस साल भारतीय सरजमीं पर ही नीलामी होगी. इस बार भी दिसंबर में ही नीलामी का आयोजन हो सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ