R Ashwin: भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई 2 टेस्ट मैच की सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया। सीरीज को 2-0 से अपने नाम करते हुए रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने कई कर्तिमान भी अपने नाम किए। कानपुर में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में आर अश्विन ने बेहतरीन गेंदबाजी की और भारतीय टीम के लिए अहम भूमिका भी निभाई। हालांकि अश्विन ने मैच खत्म होने के बाद पूर्व भारतीय खिलाड़ी सबा करीम से अपनी बातचीत में खुद को सीरियल किलर से जोड़ दिया।
चर्चा में आर अश्विन का बयान
कानपुर में खेले गए मुकाबले के बाद आर अश्विन जियो सिनेमा से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान पूर्व भारतीय खिलाड़ी सबा करीम ने आर अश्विन से पूछा कि, क्या आप प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब और सीरीज पुरस्कारों पर नजर रखते हैं? इस बात का जवाब देते हुए आर अश्विन ने मजाकिया अंदाज में कहा कि मुझे लगता है कि आप ऐसा कह रहे हैं कि मैं कोई सीरियल किलर हूं। ईमानदारी से कहूं तो मेरे करियर के एक चरण में शायद यह मायने रखता था लेकिन अब मैं उससे काफी आगे निकल चुका हूं।
इस सीरीज में आर अश्विन ने कमाल का प्रदर्शन किया था। उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज के खिताब से भी नवाजा गया। अश्विन ने प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीतने के मामले में श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन की बराबरी कर ली। वह अब तक टेस्ट प्रारूप में 11 बार इस खिताब को अपने नाम कर चुके हैं।
ऐसा रहा इस सीरीज में प्रदर्शन
बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच में आर अश्विन ने बल्लेबाजी में अपना रंग जमाया और 113 रनों की पारी खेली। वहीं दूसरी पारी में उन्होंने 6 विकेट हासिल किए थे। इसके अलावा दूसरे मैच में उन्होंने 5 विकेट झटके थे। अश्विन को कमाल का प्रदर्शन करने के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया।
ये भी पढ़ें: IND vs BAN: भारतीय टीम ने इंग्लैंड को पछाड़ हासिल की नई उपलब्धि, ऐसा करने वाली बनी दूसरी टीम
संबंधित खबरें
Irani Cup 2026: रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत बुरी तरह से हुए फेल, सिर्फ 10 रन बनाकर लौटे पवेलियन
4 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया का शेड्यूल आया सामने, 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा मैच
4 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में 10 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, विराट-बाबर होंगे आखिरी बार आमने-सामने
6 hrs agoODI World Cup 2027 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, 7 अक्टूबर को होगा भारत का पहला मैच, जानें पूरी डिटेल्स
6 hrs agoआईसीसी ने 1 अक्टूबर से क्रिकेट के कई नियमों में किए बड़े बदलाव, रन आउट को लेकर भी बदला रूल
6 hrs agoAsian Games 2026: बारिश के कारण रद्द हुआ IND vs PAK फाइनल तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें क्या है नियम
7 hrs agoIND vs PAK Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान फाइनल मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
7 hrs agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा MS Dhoni का बड़ा रिकॉर्ड, अब निशाने पर विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव का कीर्तिमान
8 hrs agoIND vs WI: सीरीज जीतने के बाद प्लेइंग 11 में 3 बड़े बदलाव कर सकती हैं टीम इंडिया, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
8 hrs agoIND vs WI: तीसरे वनडे से पहले बदल गई टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines