सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाए जाने के बाद भड़के सुनील गावस्कर, BCCI को सुनाई खरी खोटी

सूर्यकुमार यादव को भारतीय टी-20 कप्तानी से हाथ धोना पड़ा गया, जिसके बाद सुनील गावस्कर ने बीसीसीआई को खरी खोटी सुनाई है. उन्होंने सूर्या को एक और मौका देने की बात कही है.

Cricket News - 2026-06-07T213549.031
1 / 6

भारतीय टी-20 टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव से छीन ली गई, जबकि उन्होंने भारत को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जिताया था. सूर्या की जगह श्रेयस अय्यर को कप्तानी दी गई है. हालांकि बीसीसीआई के इस फैसले पर सुनील गावस्कर ने नाराजगी जाहिर की है. उनका मानना है कि सूर्यकुमार यादव से कप्तानी इस तरह नहीं लेनी चाहिए थी.  

विज्ञापन

एक और मौका देने की कही बात

एक और मौका देने की कही बात2 / 6

सुनील गावस्कर ने अपने बयान में कहा "आप यह भी कह सकते हैं वर्ल्ड कप 2028 और ओलंपिक्स 2028 के लिए अभी 2 साल बचे हुए हैं. इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज होनी है. इस सीरीज में सूर्या को मौका देना चाहिए था. उसके बाद में शायद आप अलग सोच सकते थे."

विज्ञापन

गावस्कर ने सिलेक्शन कमेटी को लेकर क्या कहा?

गावस्कर ने सिलेक्शन कमेटी को लेकर क्या कहा?3 / 6

गावस्कर ने आगे कहा " लेकिन सिलेक्शन कमेटी ने अलग सोचा क्योंकि चेंज करना बदलाव करना है तो अभी ही शुरुआत करें और इसी की वजह से इन्होंने इसकी शुरुआत की. हमें याद रखना चाहिए कि सूर्यकुमार यादव की उम्र 35 या 36 साल की है. दो साल के बाद वे 38 के हो जाएंगे तो उस वक्त अगर 2028 में आपको गोल्ड मेडल जीतना है, आपको वापस टी-20 वर्ल्ड कप रिटेन करना है तो उसके लिए ऐसा कप्तान नियुक्त करना चाहिए जो थोड़ा सा युवा भी है और जिसके पास थोड़ा बहुत इंटरनेशनल कप्तानी का अनुभव भी हो. अब जो श्रेयस अय्यर कप्तानी करेंगे उनको वो अनुभव भी है.”

सूर्या टीम से भी बाहर हुए

सूर्या टीम से भी बाहर हुए4 / 6

खास बात ये है कि सूर्या को भारतीय टी-20 टीम में जगह नहीं मिली. उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था. हालांकि सूर्या ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के अलावा एशिया कप 2025 भी भारत को अपनी कप्तानी में जिताया है.

विज्ञापन

सूर्या का आंकड़ा लाजवाब

सूर्या का आंकड़ा लाजवाब5 / 6

उनकी कप्तानी का आंकड़ा भी शानदार रहा है. सूर्या ने 52 मुकाबले जीते हैं. उन्होंने 42 मैच में जीत दर्ज की है,जबकि 8 मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. 2 मुकाबला टाई रहा है. उनका जीत का प्रतिशत 80.76 रहा है.

अय्यर ने भी किया है खासा प्रभावित

अय्यर ने भी किया है खासा प्रभावित6 / 6

वहीं, दूसरी ओर श्रेयस अय्यर ने अपनी कप्तानी में केकेआर को साल 2024 में खिताब जिताया था. उन्होंने 101 आईपीएल मैच में कप्तानी की है, जिसमें 55 मैच में उन्होंने टीम को जीत दिलाई है, जबकि 41 मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. 5 मुकाबले का रिजल्ट नहीं निकला है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन