हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs ENG टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड से क्यों भारत लौट आए गौतम गंभीर? जानें बड़ी वजह

Gautam Gambhir: भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले हेड कोच गौतम गंभीर इंग्लैंड से भारत लौट आए हैं। गंभीर की उपस्थिति भारतीय टीम के लिए अहम है। ऐसे में उन्होंने अचानक क्यों इंग्लैंड छोड़ भारत लौटने का फैसला किया। इसकी बड़ी वजह सामने आई है।

विज्ञापन

Gautam Gambhir: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 20 जून से खेला जाएगा। भारतीय टीम इन दिनों इंग्लैंड पहुंच गई है। टीम के साथ गौतम गंभीर भी रवाना हुए थे। भारतीय टीम के साथ उन्होंने अभ्यास सत्र में लगातार भाग भी लिया। लेकिन 12 जून को वह अचानक इंग्लैंड से भारत लौट आए। क्या है इसके पीछे की वजह आइए जानते हैं।

क्यों भारत लौटे गंभीर?

गंभीर की कोचिंग में भारतीय टीम को पिछली 2 सीरीज में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में वह इंग्लैंड में भारतीय टीम के साथ खूब पसीने बहा रहे थे। लेकिन अचानक उन्होंने भारतीय टीम का साथ छोड़ दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 11 जून को गौतम गंभीर की मां को हार्ट अटैक आया था, जिसकी वजह से उन्होंने अचानक टीम का साथ छोड़ स्वदेश लौटने का फैसला किया। हालांकि गंभीर 17 जून को भारतीय टीम के साथ जुड़ जाएंगे। बताया जा रहा है कि गंभीर की मां फिलहाल अस्पताल में हैं और डॉक्टर लगातार उनपर नजर बनाए हुए हैं।

गंभीर के लिए सीरीज अहम

गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद भारतीय टीम टेस्ट सीरीज में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है। भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ घर पर खेली गई 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया को सीरीज 0-3 से गंवानी पड़ी। इसके बाद भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भी हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 3-1 से हराया था। ऐसे में इंग्लैंड में होने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज गौतम गंभीर के लिए नई चुनौती होने वाली है। वह हर हाल में भारत को सीरीज जिताकर आलोचकों का मुंह बंद करना चाहेंगे।

विज्ञापन

शुभमन गिल पर भी नजरें

इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए शुभमन गिल को नया भारतीय कप्तान बनाया गया है। क्योंकि इस सीरीज से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली ने संन्यास का ऐलान कर दिया था। ऐसे में शुभमन गिल की कप्तानी पर भी सभी की निगाहें होने वाली है। वह पहली बार टेस्ट प्रारूप में भारतीय टीम की कमान संभालेंगे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola