Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

MI vs CSK: कौन हैं आयुष म्हात्रे? जिन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए रचा इतिहास

who is Ayush Mhatre: मुंबई इंडियंस के खिलाफ 17 साल के आयुष म्हात्रे ने आईपीएल डेब्यू कर इतिहास रच दिया। वह सीएसके की ओर से डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने।

Author
Edited By : Alsaba Zaya Updated: Apr 20, 2025 22:12

Who is Ayush Mhatre: 20 अप्रैल को मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में सीएसके ने 17 साल के युवा खिलाड़ी आयुष म्हात्रे को मौका दिया। म्हात्रे ने मुंबई के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया और वह सीएसके के लिए डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए। उन्होंने अपने डेब्यू मैच में शानदार प्रदर्शन किया। ऐसे में आइए जानते हैं कौन हैं आयुष म्हात्रे, जिन्होंने डेब्यू मैच में ही धमाल मचा दिया।

आयुष म्हात्रे ने सीएसके के लिए रचा इतिहास

आयुष ने सीएसके के लिए इतिहास रचा। उन्होंने 17 साल और 278 दिन में सीएसके के लिए डेब्यू किया। इस तरह वह सीएसके के लिए डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए।

---विज्ञापन---

कौन है युवा सुपरस्टार?

आयुष म्हात्रे युवा दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं जो मुंबई की घरेलू टीम के लिए खेलते हैं। उन्होंने सिर्फ़ 17 साल और 278 दिन की उम्र में आईपीएल की मशहूर टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए डेब्यू किया और पीली जर्सी पहनने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए।

अपने पहले ही मैच में, आयुष ने 15 गेंदों में 32 रन बनाकर सबका ध्यान खींचा। उन्होंने 4 चौके के अलावा 2 छक्के भी अपने नाम किए। हालांकि उनकी पारी को दीपक चाहर ने जल्दी खत्म कर दिया, लेकिन उनकी बल्लेबाजी ने सभी को प्रभावित किया। आईपीएल खेलने से पहले ही आयुष घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर चुके थे। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में 458 रन और रणजी ट्रॉफी में 471 रन बनाए थे। इन पारियों में उनके तीन शतक भी शामिल हैं, जो उनकी प्रतिभा को दिखाते हैं।

अब तक आयुष ने 9 प्रथम श्रेणी और 7 लिस्ट ए मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने लगभग 1,000 रन बनाए हैं। कम उम्र में इतना अच्छा प्रदर्शन करना दिखाता है कि आयुष म्हात्रे एक बड़ा क्रिकेट सितारा बन सकते हैं। उनका आत्मविश्वास और मेहनत आने वाले समय में उन्हें और ऊँचाई तक ले जा सकती है।

First published on: Apr 20, 2025 10:12 PM

संबंधित खबरें