Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

कौन हैं अर्शदीप सिंह की रूमर्ड गर्लफ्रेंड? टैटू वाली वायरल तस्वीर से जुड़ गया नाम!

Arshdeep Singh Girlfriend: अर्शदीप सिंह फिलहाल आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. उन्होंने हाल ही में एक लड़की की तस्वीर अपने स्नैपचैट अकाउंट से साझा की थी, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. आइए जानते हैं कौन हैं अर्शदीप की रूमर्ड गर्लफ्रेंड?

Author
Written By: Alsaba Zaya Updated: Apr 6, 2026 16:49

Arshdeep Singh Girlfriend: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज अर्शदीप सिंह इन दिनों आईपीएल 2026 में भाग ले रहे हैं. अर्शदीप पंजाब किंग्स की ओर से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने अबतक खेले गए मुकाबले में पंजाब के लिए शानदार प्रदर्शन किया है. अर्शदीप सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं. वह अकसर कॉमेडी करते हुए वीडियो साझा करते रहते हैं. आईपीएल 2026 के बीच अर्शदीप सिंह का नाम समरीन कौर से जोड़ा जा रहा है. आइए जानते हैं कौन हैं समरीन कौर?

अर्शदीप सिंह ने साझा की पोस्ट

अर्शदीप सिंह ने हाल ही में अपने स्नैपचैट अकाउंट से एक लड़की का हाथ पकड़े हुए एक तस्वीर साझा की थी. उनकी पोस्ट कुछ ही देर में वायरल हो गई. तस्वीर में अर्शदीप सिंह का चेहरा नहीं दिख रहा है और ना ही उस लड़की का. लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने इस लड़की को समरीन कौर बताया. यूजर्स का मानना है कि अर्शदीप सिंह ने जो तस्वीर साझा की थी उस तस्वीर में लड़की के हाथ पर बने टैटू समरीन कौर का है.

---विज्ञापन---

एक यूजर ने एक्स पर लिखा “अर्शदीप सिंह, समरीन कौर को डेट कर रहे हैं. आप अगर हाथ पर टैटू देख सकते हैं. ये समरीन कौर के हाथ पर भी वैसा ही है. ऐसे तमाम तरह के दावे यूजर्स सोशल मीडिया पर कर रहे हैं.”

---विज्ञापन---

कौन हैं समरीन कौर?

समरीन कौर का जन्म साल 2001 में हुआ था. वह एक भारतीय एक्ट्रेस और मॉडल हैं. उन्होंने अब तक पंजाबी म्यूजिक वीडियो और फिल्मों में काम किया है. समरीन अब तक सरदार जी-2, नेल पॉलिश, और 83 जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं. इसके अलावा उन्होंने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने नाम बादशाह, गुरु रंधावा और मनिंदर बुट्टर जैसे कलाकारों के कई लोकप्रिय म्यूजिक वीडियो में काम कर चुकी हैं. सोशल मीडिया पर भी समरीन काफी एक्टिव रहती हैं और समय समय पर अपने पोस्ट शेयर करती रहती हैं.

First published on: Apr 06, 2026 04:49 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.