IPL 2025 फाइनल जीतने के बाद अब मैदान पर कब खेलेंगे विराट कोहली? नोट कर लीजिए तारीख

Virat Kohli: विराट कोहली आईपीएल 2025 फाइनल खेलने के बाद कब मैदान पर खेलते हुए नजर आएंगे।

IPL 2025 - 2025-06-04T162823.903
विज्ञापन

Virat Kohli: विराट कोहली का आईपीएल जीतने का सपना आखिरकार पूरा हो गया है। इस जीत के लिए उन्हें 18 साल तक इंतजार करना पड़ा, लेकिन उनकी टीम आरसीबी ने इस बार शानदार प्रदर्शन किया और पंजाब किंग्स को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। यह जीत सिर्फ आरसीबी ही नहीं, बल्कि विराट कोहली के सभी फैंस के लिए भी खुशी और जश्न का मौका है। हालांकि, कोहली के फैंस को थोड़ी मायूसी भी हो सकती है, क्योंकि अब वे जल्दी क्रिकेट के मैदान में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। उन्हें फिर से बैटिंग करते देखने के लिए थोड़ा लंबा इंतजार करना पड़ेगा।

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नहीं खेलेंगे कोहली

आईपीएल खत्म होने के बाद अब भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर जाएगी, जहां 20 जून से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होगी। इस सीरीज के लिए कुछ खिलाड़ी इंग्लैंड भी पहुंच चुके हैं और अपनी तैयारी कर रहे हैं। लेकिन विराट कोहली इस दौरे पर नहीं होंगे। उन्होंने इस टेस्ट सीरीज के शुरू होने से पहले ही अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इसका मतलब है कि जब तक यह टेस्ट सीरीज चलेगी, तब तक विराट कोहली किसी भी मैच में नजर नहीं आएंगे। उनके फैंस को उनके मैदान पर लौटने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।

विज्ञापन

अगस्त में होगी कोहली की वापसी

अगर आप फिर से विराट कोहली को बैटिंग करते देखना चाहते हैं, तो आपको अगस्त तक इंतजार करना होगा। इंग्लैंड दौरे के बाद भारतीय टीम बांग्लादेश दौरे पर जाएगी, जहां तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। विराट कोहली ने भले ही टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो, लेकिन वनडे फॉर्मेट में वह अभी भी खेलते रहेंगे। भारत और बांग्लादेश के बीच पहला वनडे मैच 17 अगस्त को खेला जाएगा। इसी दिन विराट कोहली मैदान पर वापसी करेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ