Champions Trophy 2025: क्रिकेट फैंस को हमेशा ही भारत और पाकिस्तान के बीच मैच का इंतजार रहता है। हाल में ही टीम इंडिया ने टी 20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान को हराया था। अब इन दोनों टीमों के बीच अगले मैच को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। हालांकि अभी तक यह मैच पक्का नहीं हुआ है। हम बात कर रहे हैं चैंपियंस ट्रॉफी की। इस टूर्नामेंट को लेकर पीसीबी ने शेड्यूल तैयार कर लिया है। उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच मैच की डेट फिक्स कर दी है।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का ड्रॉफ्ट शेड्यूल दिया आईसीसी को
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का ड्रॉफ्ट शेड्यूल पीसीबी ने आईसीसी को दे दिया है। इस बार पाकिस्तान ही चैंपियनशिप ट्रॉफी की मेजबानी कर रहा है। पीसीबी ने भारत और पाकिस्तान के बीच मैच की तारीख 1 मार्च को फिक्स है। ये मैच लाहौर में खेला जाएगा। हालांकि अभी तक ये मैच होगा या नहीं ये तय नहीं है क्योंकि भारत सरकार ने अभी तक टीम इंडिया को पाकिस्तान भेजने की अनुमति नहीं दी है। पीसीबी के ड्राफ्ट के अनुसार, ये टूर्नामेंट 19 फरवरी से 9 मार्च तक चलेगा। फाइनल मैच के लिए एक रिजर्व डे रखा गया है। फाइनल मुकाबला 9 मार्च को होगा।
एक ही ग्रुप में हैं भारत और पाकिस्तान
सुरक्षा कारणों की वजह से भारत के सभी मुकाबले लाहौर में खेले जाएंगे। चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दो ग्रुप बनाए गए हैं। भारत और पाकिस्तान को ग्रुप A में रखा गया है। भारत के अलावा इसमें बांग्लादेश और न्यूजीलैंड भी हैं। जबकि ग्रुप B में ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और अफगानिस्तान हैं। पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन नकवी से आईसीसी के इवेंट में हेड क्रिस टेटली ने हाल में मुलाकात भी की थी।
बता दें कि BCCI ने अभी तक पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने को लेकर कोई सहमति नहीं दी है। बीसीसीआई पहले भारत सरकार से बात करेगा, इसके बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा। इसे पहले भी एशिया कप के दौरान भी भारत पाकिस्तान नहीं गया था। तब भारत ने अपने मैच श्रीलंका में खेले थे।
ये भी पढ़ें: Video: क्या एनरिक नॉर्टजे ने हिला दी थी बाउंड्री, सूर्या के कैच विवाद पर सामने आई नई तस्वीर
संबंधित खबरें
ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ ऋतुराज गायकवाड़ क्या प्लेइंग 11 में करेंगे बदलाव
27 mins agoईशान किशन ने रचा इतिहास, बने एक साल में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले खिलाड़ी
49 mins agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी से टूटा RCB का सपना
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
1 hr agoबचपन में अच्छे क्रिकेटर थे नाना पाटेकर, विराट कोहली के फैन थे अभिनेता
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे पर 1 नहीं 2 वनडे टीम का हो सकता है सिलेक्शन
3 hrs agoभारत से फाइनल हारने का दर्द नहीं भूला पा रहे पाकिस्तानी खिलाड़ी
12 hrs agoक्या खत्म हो गया इन 4 खिलाड़ियों का T20I करियर? नहीं मिल रहा मौका
13 hrs agoहरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने पर स्मृति मंधाना का पहला रिएक्शन
13 hrs ago2027 वर्ल्ड कप में नहीं खेले हार्दिक पांड्या तो कौन लेगा उनकी जगह?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines