T20 World Cup 2026 के लिए कब होगा टीम इंडिया का ऐलान? सामने आया बड़ा अपडेट

T20 World Cup 2026: टी-20 विश्व कप 2026 के लिए सभी 20 टीमें अपनी तैयारियों में जुट गई हैं. टूर्नामेंट इस बार भारत और श्रीलंका की धरती पर खेला जा रहा है. भारतीय सरजमीं पर होने वाले इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया से काफी उम्मीदें हैं. हालांकि इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम का ऐलान कब होगा? इसपर बड़ा अपडेट सामने आया है.

टी-20 विश्व कप 2026

टी-20 विश्व कप 2026

विज्ञापन

T20 World Cup 2026: टी-20 विश्व कप 2026 की मेजबानी संयुक्त रूप से भारत और श्रीलंका के पास है. टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान हो गया है. इस बार भी टी-20 विश्व कप 2024 की तरह 20 टीमें भाग लेंगी. भारत ने रोहित शर्मा की अगुवाई में पिछला खिताब जीता था. इस बार टीम इंडिया सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में खेलने के लिए तैयार है. हालांकि बीसीसीआई ने अभी तक टीम इंडिया का ऐलान नहीं किया है. लेकिन टीम का ऐलान कब होगा. इसपर बड़ा अपडेट सामने आया है.

कब होगा टीम इंडिया का ऐलान?

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार टी-20 विश्व कप 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान 20 दिसंबर को होगा. फिलहाल टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेल रही है. अब तक 3 मैच खेले जा चुके हैं, जबकि चौथा मैच कोहरे की वजह से रद्द हो गया था. भारतीय टीम सीरीज में 2-1 से आगे है. इस सीरीज के बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 वनडे और 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी. टूर्नामेंट की शुरुआत 7 फरवरी से हो रही है. जबकि फाइनल मैच 8 मार्च को खेला जाएगा. भारतीय टीम टूर्नामेंट का पहला मैच अमेरिका के खिलाफ 7 फरवरी को खेलेगी.

विज्ञापन

सभी 4 ग्रुप में 20 टीमों को इस तरह बांटा गया है

ग्रुप ए: भारत, अमेरिका, नामीबिया, नीदरलैंड, पाकिस्तान

ग्रुप बी: ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, आयरलैंड, ओमान

विज्ञापन

ग्रुप सी: इंग्लैंड, वेस्ट इंडीज, बांग्लादेश, इटली, नेपाल

ग्रुप डी: दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, कनाडा, संयुक्त अरब अमीरात

विज्ञापन

टी-20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम का संभावित स्क्वाड

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, जितेश शर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर और हर्षित राणा.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ