कितनी संपत्ति के मालिक हैं नीरज चोपड़ा? 30 लाख कमाते हैं महीना

Neeraj Chopra:भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। वह हर महीने 30 लाख की कमाई करते हैं।

neeraj (1)
विज्ञापन

Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा ने 19 जनवरी को गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है। उन्होंने टेनिस खिलाड़ी हिमानी मोर को अपना जीवनसाथी चुना है। नीरज ने टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड जीत कर भारत का मान बढ़ाया था। इसके बाद उन्होंने पेरिस ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतकर भारत का नाम रौशन किया था। नीरज टोक्यो में गोल्ड जीतने के बाद भारत में गोल्डन बॉय के नाम से मशहूर हुए थे। वहीं, उनकी संपत्ति करोड़ों में है। वह कई तरीकों से कमाई करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नीरज करीब 30 लाख रुपये महीना कमाते हैं।

करोड़ों की संपत्ति के मालिक नीरज

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नीरज चोपड़ा की कुल संपत्ति साल 2025 तक 37 करोड़ रुपये की है। पेरिस ओलंपिक तक स्टार खिलाड़ी की नेटवर्थ करीब 25 करोड़ थी। लेकिन इस टूर्नामेंट के बाद नीरज की संपत्ति में 12 करोड़ का इजाफा हुआ है। नीरज करीब 4 करोड़ की सलाना कमाई करते हैं। नीरज की आय विभिन्न स्त्रोतों से आती है। उनकी कमाई का मुख्य जरिया इंटरनेशनल टूर्नामेंट से होने वाली फीस और ब्रांड एंडोर्समेंट है। इसके अलावा नीरज भारतीय सेना में जूनियर कमीशन अधिकारी के रूप में भी कार्यरत हैं। ऐसे में उन्हें भारतीय सेना से भी सैलरी मिलती है।

विज्ञापन

नीरज का शानदार घर 

नीरज चोपड़ा हरियाणा के पानीपत के पास अपने गृहनगर खंडरा में एक शानदार बंगले में रहते हैं। चोपड़ा ने ओलंपिक में गोल्ड जीतने के बाद बंगला बनवाया था। 19 जनवरी को नीरज ने निजी समारोह में हिमानी मोर के साथ शादी रचाई। 27 साल के नीरज ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने इस दौरान कुछ तस्वीरें भी साझा की थी। पेरिस ओलंपिक 2024 में नीरज को पाकिस्तान के खिलाड़ी अरशद नदीम से मात खानी पड़ी थी।

नीरज की तरह हिमानी भी पेशे से एक एथलीट हैं। साल 2017 में हिमानी ने भारत की ओर से वर्ल्ड यूनिवर्सिटी टेनिस चैंपियनशिप में प्रतिनिधित्व किया था। इस टूर्नामेंट के बाद वह अमेरिका चली गई थीं। उन्होंने दिल्ली के मिरांडा हाउस कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की थी। फिलहाल वह उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका में रहती हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ