Washington Sundar: रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैच की टेस्ट सीरीज खेल रही है। पहला मुकाबला बेंगलुरु में खेला गया था, जहां पर भारतीय टीम को निराशाजनक हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि दूसरे और तीसरे मुकाबले के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भारतीय दल में बड़ा बदलाव किया है। टीम में वाशिंगटन सुंदर को अचानक शामिल कर लिया गया है। सुंदर के टीम में शामिल होने के बाद दूसरे टेस्ट मैच से 2 खिलाड़ियों पर तलवार लटक सकती है।
कट सकता है इन 2 खिलाड़ियों का पत्ता
20 अक्टूबर को बीसीसीआई ने बड़ा फैसला किया और सुदंर को भारतीय दल में शामिल कर लिया। टीम में उनकी वापसी के बाद रवींद्र जडेजा और आर अश्विन का पत्ता साफ हो सकता है। बेंगलुरु में खेले गए पहले मुकाबले में जडेजा और अश्विन ने खराब प्रदर्शन किया था। दोनों खिलाड़ी बल्लेबाजी और गेंदबाजी विभाग में खराब प्रदर्शन करते हुए नजर आए थे।
पहली पारी में जब भारतीय टीम रन बनाने के लिए संघर्ष कर रही थी, तब जडेजा और आर अश्विन से खासा उम्मीदें थीं। लेकिन दोनों खिलाड़ी बड़ी पारी खेलने में विफल रहे। जड्डू बिना खाता खोले पवेलियन लौटे, जबकि अश्विन भी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। दूसरी पारी में भी जडेजा ने महज 5 रन बनाए तो वहीं अश्विन ने 15 रनों का योगदान दिया।
गेंदबाजी में भी जडेजा और अश्विन का जादू नहीं चला। जड्डू ने दोनों पारियों में 3 विकेट हासिल किए, जबकि अश्विन को 1 ही सफलता मिल सकी। इस लिहाज से कप्तान रोहित शर्मा दोनों का पत्ता साफ कर सकते हैं और उनकी जगह पर वाशिंगटन सुंदर को मौका दे सकते हैं। सुंदर गेंदबाजी के अलावा जरूरत पड़ने पर टीम के लिए बल्लेबाजी भी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: बाबर- शाहीन को एक और बड़ा झटका! PCB कर सकती है बड़ा ऐलान
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और तीसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उप कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल , रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, वाशिंगटन सुंदर।
ये भी पढ़ें:- WTC Points Table: एक हार से टीम इंडिया को तगड़ा नुकसान, जानें पॉइंट्स टेबल का ताजा अपडेट
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
2 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
3 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
4 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
4 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
5 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
12 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
12 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
13 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
13 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines