बाबर- शाहीन को एक और बड़ा झटका! PCB कर सकती है बड़ा ऐलान

Babar Azam: पाकिस्तान क्रिकेट टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैच की वनडे और टी-20 सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के लिए बाबर और शाहीन का पत्ता साफ हो सकता है।

Babar Azam (2)

Babar Azam: बाबर आजम और शाहीन अफरीदी को इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही 3 मैच की टेस्ट सीरीज के दूसरे और तीसरे टेस्ट मैच से बाहर कर दिया गया था। दोनों खिलाड़ी लगातार पाकिस्तान के लिए औसतन प्रदर्शन कर रहे थे। वहीं अब आगामी सीरीज के लिए भी बाबर आजम (Babar Azam) और शाहीन अफरीदी को आराम मिलने की उम्मीद है। पीसीबी इन दो खिलाड़ियों को आराम दे सकती है।

विज्ञापन

बाबर और शाहीन को मिल सकता है आराम

क्रिकेट पाकिस्तान के अनुसार पाकिस्तान टीम जिम्बाब्वे का दौरा नवंबर-दिसंबर में करने वाली है। जहां पर 3 वनडे और 3 टी-20 मैच की सीरीज खेली जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड बाबर आजम और शाहीन अफरीदी को आराम दे सकता है। उनकी जगह पर युवा खिलाड़ियों को मौका मिलने की संभावना है। हालांकि अंतिम निर्णय 20 अक्टूबर को होने वाली बैठक में लिया जाएगा।

विज्ञापन

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले पाकिस्तान को 14 वनडे मैच खेलने हैं। इस बार आईसीसी ने मेगा इवेंट के आयोजन का जिम्मा पाकिस्तान को दिया है। ऐसे में पाकिस्तान आने वाली चैंपियंस ट्रॉफी से पहले अपनी तैयारियों को मुकम्मल करना चाहेगी।

विज्ञापन

कौन होगा सीमित ओवर का कप्तान?

इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज से पहले बाबर आजम ने अचानक सीमित ओवर की कप्तानी से इस्तीफा सौंप दिया था। हालांकि उनकी जगह पर बोर्ड ने अब तक अपने नए कप्तान का ऐलान नहीं किया है। लेकिन कप्तानी की रेस में विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान का नाम आगे चल रहा है। माना जा रहा है कि उन्हें सीमित ओवर की कप्तानी सौंपी जा सकती है। रिजवान, पाकिस्तान सुपर लीग में भी मुल्तान सुल्तान की ओर से कप्तानी संभालते हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी का लोहा भी मनवाया है।

विज्ञापन

जिम्बाब्वे के खिलाफ पाकिस्तान 24 नवंबर को वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेलेगी, जबकि टी-20 सीरीज का आगाज 1 दिसंबर से होने वाला है। लेकिन इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम को घरेलू सरजमीं पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 वनडे मैच और 3 टी-20 मैच की मेजबानी करनी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ