IPL 2025 Final: फाइनल में यह कैसी पारी किंग कोहली? आरसीबी की हार का कारण ना बन जाएं विराट!
Virat Kohli: विराट कोहली आईपीएल 2025 के फाइनल मुकाबले में बेहद धीमी पारी खेलकर आउट हुए।
Written By News24 हिंदी

Virat Kohli
Written By News24 हिंदी

Virat Kohli
Virat Kohli: आईपीएल 2025 के फाइनल मुकाबले में विराट कोहली से आरसीबी फैन्स को बड़ी और धमाकेदार पारी की उम्मीद थी। उम्मीद थी कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में कोहली एक और विराट पारी खेलेंगे। हालांकि, हुआ इसका ठीक उल्टा। विराट 35 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 43 रन ही बना सके। अपनी इस पारी में कोहली एक सिक्स तक नहीं लगा सके। 35 गेंदों में विराट सिर्फ तीन ही चौके लगा सके और फाइनल जैसे मैच में उनके बल्ले से सिर्फ 3 चौके निकले। कोहली की धीमी पारी का दबाव बाकी बल्लेबाजों पर भी पड़ा और रनरेट बढ़ाने के चक्कर में कई बैटर पवेलियन लौट गए।
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी को फिल सॉल्ट ने धमाकेदार शुरुआत दी और पहले ही ओवर में 13 रन ठोक डाले। सॉल्ट ने 8 गेंदों में ही 16 रन ठोक डाले। हालांकि, जेमिसन ने सॉल्ट की पारी का अंत कर दिया। सॉल्ट के पवेलियन लौटने के बाद विराट कोहली से बड़ी और धांसू पारी की उम्मीद थी। मगर कोहली तो अहमदाबाद में एक-एक रन के लिए तरसते हुए नजर आए। विराट फाइनल जैसे बड़े मैच में एक-एक बाउंड्री लगाने के लिए तरसते हुए दिखाई दिए।
Virat Kohli dismissed for 43 in 35 balls. pic.twitter.com/jrqVC7zzZI
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) June 3, 2025
पावरप्ले के अंदर कोहली के बल्ले से सिर्फ एक चौका निकला। 35 गेंदों का सामना करने के बाद कोहली के बल्ले से सिर्फ 43 रन निकले। 30 से ज्यादा गेंद खेलने के बावजूद विराट का स्ट्राइक रेट महज 122 का रहा। 5 से ज्यादा ओवर खेलकर भी कोहली सिर्फ तीन ही चौके लगा सके।
विराट कोहली की धीमी पारी का दबाव आरसीबी के बाकी बल्लेबाजों पर भी पड़ा। विराट के क्रीज पर रहते हुए मयंक अग्रवाल रनरेट बढ़ाने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे। ऐसा ही कुछ हाल रजत पाटीदार का भी रहा। विराट की स्लो बैटिंग के कारण रजत पर बड़ा शॉट लगाने का प्रेशर बढ़ा। आरसीबी के कप्तान ने कुछ दमदार शॉट भी लगाए, लेकिन वह बड़ा शॉट लगाने की फिराक में ही 26 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे। 35 गेंदें खेलने के बाद कोहली से यह उम्मीद थी कि वह अंत तक कम से कम क्रीज पर खड़े रहें, लेकिन विराट वो भी नहीं कर सके। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि कोहली की यह पारी आरसीबी को खिताबी मुकाबले में कितनी भारी पड़ती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: