क्या विराट कोहली आईपीएल से लेने जा रहे हैं संन्यास? रिपोर्ट दे रही फैंस को बड़ा झटका

Virat Kohli Retirement: टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद अब विराट कोहली के आईपीएल से भी संन्यास लेने की अटकलें लगाई जा रही हैं. रिपोर्ट के मुताबिक विराट कोहली ने आरसीबी के के ब्रांड संचालन से जुड़े एक बिजनेस कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर करने मना कर दिया है.

Virat Kohli

Virat Kohli

Virat Kohli Retirement: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. हालांकि अभी वे वनडे और आईपीएल में खेल रहे हैं. 19 अक्टूबर से टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होगा, इस सीरीज में विराट कोहली खेलते हुए दिखाई देंगे, लेकिन इस सीरीज से पहले बड़ी रिपोर्ट सामने आ रही है जिसमें करोड़ों फैंस को हिला कर रख दिया है. ये रिपोर्ट विराट कोहली के आईपीएल रिटायरमेंट से जुड़ी है.

विज्ञापन

क्या आईपीएल से होगा विराट का संन्यास?

रेवस्पोर्ट्ज के पत्रकार रोहित जुगलान की एक रिपोर्ट के अनुसार, विराट कोहली आरसीबी के ब्रांड संचालन से जुड़े एक बिजनेस कॉन्ट्रैक्ट के विस्तार पर हस्ताक्षर करने वाले थे, लेकिन फिर कोहली ने इस समझौते पर हस्ताक्षर न करने का फैसला किया है। जिसको लेकर अभी तक विराट कोहली या आरसीबी की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है, लेकिन इस खबर ने लोगों को चौंका दिया है.

विज्ञापन

रोहित जुगलान ने बताया, “पिछली बार मेगा ऑक्शन से पहले मुझे अंदाजा हुआ था कि आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले, विराट कोहली को किसी ब्रांड के साथ अपना कॉन्ट्रैक्ट अपडेट करना होगा। लेकिन खबर यह है कि उन्होंने अपना कॉन्ट्रैक्ट अपडेट नहीं किया है, अब अटकलें लगाई जा रही हैं कि विराट चाहते हैं कि आरसीबी फ्रैंचाइजी उनके चेहरे का इस्तेमाल किए बिना आगे की योजना बनाए.”

विज्ञापन

इस साल टेस्ट से लिया था संन्यास

विराट कोहली ने आईपीएल 2025 के बीच टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर हर किसी को हैरान कर दिया था. कोहली के टेस्ट रिटायरमेंट पर किसी को यकीन नहीं हुआ था, हर किसी का मानना था कि वे 3-4 साल और टेस्ट क्रिकेट खेल सकते थे, वहीं अब वनडे क्रिकेट से भी उनके संन्यास की अटकलें लगाई जा रही है, लेकिन अब रिपोर्ट के मुताबिक लग रहा है कि कोहली आईपीएल से भी हटने का विचार कर रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ