विराट कोहली के साथी खिलाड़ी की बढ़ी मुश्किलें, RCB स्टार पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार

Yash Dayal Sexual Harassment Chargesheet: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार खिलाड़ी यश दयाल की मुश्किलें अब बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं. यौन उत्पीड़न के मामले में गाजियाबाद पुलिस ने यश दयाल के खिलाफ 14 पन्नों की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की है.

royal challengers bengaluru

royal challengers bengaluru

Yash Dayal Sexual Harassment Chargesheet: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार खिलाड़ी यश दयाल की मुश्किलें अब बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं. यौन उत्पीड़न के मामले में गाजियाबाद पुलिस ने यश दयाल के खिलाफ 14 पन्नों की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की है. सबूत के तौर पर पुलिस ने होटल की सीसीटीवी फुटेज और रिकॉर्ड को भी दाखिल किया है. जिसके चलते क्रिकेटर यश दयाल अब घिरते हुए दिखाई दे रहे हैं.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल 21 जून को इंदिरापुरम की रहने वाली एक युवती ने यश दयाल के खिलाफ सीएम पोर्टल पर शिकायत करते हुए यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था. फिर 24 जून को इंदिरापुरम थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया. 27 जून को युवती का बयान दर्ज हुआ और पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. इस दौरान पुलिस को कुछ सबूत भी मिले. जांच के बाद पता चला था कि पीड़ित युवती के साथ वारदात इंदिरापुरम नहीं बल्कि लिंक रोड थाना क्षेत्र के एक होटल में हुई थी, इसके बाद आगे की जांच लिंक रोड थाना क्षेत्र की पुलिस ने की.

लिंक रोड पुलिस ने 28 जून को यश दयाल को एक नोटिस भेजा था और क्रिकेटर से 3 दिन के अंदर बयान दर्ज कराने को कहा था. पहली बार में यश दयाल बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचे थे उसके बाद उनको दूसरा नोटिस भेजा गया, फिर दश दयाल डीसीपी ट्रांस हिंडन के ऑफिस अपना बयान दर्ज करवाने पहुंचे थे.

ऐसा रहा था आईपीएल 2025 में यश दयाल का प्रदर्शन

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने यश दयाल को 5 करोड़ रुपये में रिटेन किया था. आईपीएल 2025 में दयाल का प्रदर्शन अच्छा रहा था, इस टूर्नामेंट में उन्होंने गेंदबाजी करते हुए 13 विकेट चटकाए थे. वहीं अब अगर अदालत यश दयाल के खिलाफ फैसला सुनाती है और उनको जेल होती है तो फिर आरसीबी इस खिलाड़ी को आईपीएल 2026 से पहले रिलीज भी कर सकती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ