Virat Kohli: भारत और बांग्लादेश के बीच 2 टेस्ट मैच की खेली जा रही सीरीज का दूसरा मैच 27 सितंबर से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम के कप्तान ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया इस मैच में पहले फील्डिंग कर रही है। इस दौरान विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह की नकल की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विराट कोहली ने उतारी नकल
कानपुर में पहले फील्डिंग करने उतरी भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ी आपस में मस्ती करते हुए दिखे। इस दौरान फील्डिंग करने से पहले टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ सहित खिलाड़ी भी वार्मअप कर रहे थे। तभी विराट कोहली ने रवींद्र जडेजा और यशस्वी जायसवाल के सामने जसप्रीत बुमराह की नकल करने लगे। पहले कोहली ने जस्सी के एक्शन का मजाक उड़ाया। इस दौरान जड्डू के अलावा मौजूद अन्य खिलाड़ी ठहाके मारकर हंसने लगे। अब कोहली का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
पहले मैच में बुमराह का शानदार प्रदर्शन
बांग्लादेश के खिलाफ पहले मैच में जसप्रीत बुमराह ने शानदार प्रदर्शन किया था। पहले पारी में उन्होंने 50 रन खर्च कर 4 विकेट झटके थे। जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 1 विकेट झटके थे।
हालांकि दूसरे मैच की पहली पारी में जस्सी अब तक एक भी सफलता हासिल नहीं कर सके हैं। वे लगातार विकेट लेने का प्रयास कर रहे हैं।
ऐसा है मैच का हाल
खबर लिखे जाने तक बांग्लादेश 35 ओवर में 107/3 रन बना चुकी है। सलामी बल्लेबाज जाकिर हसन बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। इसके अलावा शादमान इस्लाम 36 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान नजमुल हसन शांतो ने भी निराश किया। उन्होंने 57 गेंदों में 31 रन बनाए। मोमिनुल हक 81 गेंद में 40 और मुश्फिकुर रहीम 13 गेंद में 6 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। आकाशदीप ने 2 विकेट और आर अश्विन ने 1 सफलता हासिल की है।
ये भी पढ़ें:- भारत से पहले कितनी टीमें खेलती थी इंटरनेशनल टेस्ट क्रिकेट मैच, पाकिस्तान का कब खुला खाता
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
12 mins ago‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
38 mins agoइंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
1 hr agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
2 hrs agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
2 hrs agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
2 hrs agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
4 hrs agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
4 hrs agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines