रांची में इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली, ऐसा करने वाले बन जाएंगे पहले खिलाड़ी

Virat Kohli: साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 मैचों की खेली गई टेस्ट सीरीज में मिली 2-0 से शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया अब 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. इस सीरीज में सभी की निगाहें रोहित शर्मा और विराट कोहली पर रहेंगी. रांची में होने वाले पहले मैच में विराट कोहली इतिहास रचने की दहलीज पर हैं.

cricket News - 2025-11-28T165522.748
विज्ञापन

Virat Kohli: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. सीरीज का पहला मुकाबला 30 नवंबर को रांची में खेला जाएगा. भारत और साउथ अफ्रीका की टीम रांची भी पहुंच चुकी है. सभी की निगाहें विराट कोहली पर टिकी हुई हैं. वह रांची पहुंचकर खूब मेहनत भी कर रहे हैं. विराट रांची में इतिहास रचने की दहलीज पर खड़े हैं. अगर वह रांची में एक शतक जड़ देते हैं तो वह महान सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ देंगे.

इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली

विराट कोहली ने अब तक अपने वनडे करियर में 51 शतक लगाए हैं. वहीं सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट में 51 शतक लगाए हैं. अगर कोहली रांची वनडे मैच में शतक जमा देते हैं तो वह किसी एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे. फिलहाल कोहली और सचिन बराबरी पर खड़े हैं. कोहली ने वनडे में 51 और सचिन ने टेस्ट में 51 शतक लगाए हैं.

विज्ञापन

कोहली साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में धमाल का प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं. अब तक वह 305 वनडे मैच खेलकर 14255 रन बना चुके हैं. 51 शतक के अलावा वह 75 अर्धशतक भी अपने नाम कर चुके हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ विराट कोहली ने वनडे में खूब रन बनाए हैं. उन्होंने 29 मैच में 1504 रन बनाए हैं.

आखिरी बार ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर दिखे थे कोहली

विराट कोहली आखिरी बार ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर वनडे सीरीज खेलते हुए नजर आए थे. हालांकि शुरुआती 2 मैच में उन्होंने निराशाजनक प्रदर्शन किया था. वह दोनों ही मैच में डक पर आउट हुए थे. हालांकि आखिरी मुकाबले में उन्होंने अर्धशतक जमाया था. उन्होंने नाबाद 74 रनों की पारी खेली थी. ऐसे में विराट बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहे हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरा वनडे मैच 3 दिसंबर को खेला जाएगा, जबकि 6 दिसंबर को तीसरा मुकाबला खेला जाएगा.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ