विराट कोहली ने रचा इतिहास, 1 पारी से बनाए 2 बड़े रिकॉर्ड
Virat Kohli Record: विराट कोहली ने IPL 2024 के तहत खेले गए RCB vs GT मैच में नया कीर्तिमान बनाया। उन्होंने दो रिकॉर्ड अपने नाम किए।
Edited By Pushpendra Sharma

Virat Kohli RCB vs GT
Edited By Pushpendra Sharma

Virat Kohli RCB vs GT
Virat Kohli Record: किंग कोहली के नाम से मशहूर भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली एक के बाद एक कीर्तिमान गढ़ रहे हैं। शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइंटस के बीच खेले गए मुकाबले में कोहली ओपनिंग करने उतरे और विस्फोटक बल्लेबाजी की।
एक ओर से कप्तान फाफ डु प्लेसिस ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे थे, तो दूसरी ओर कोहली तूफान मचा रहे थे। कोहली ने इस मुकाबले में 27 गेंदों में 2 चौके-4 छक्के ठोक 155.56 की स्ट्राइक रेट से 42 रन जड़े। इसी के साथ उन्होंने इस पारी से दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।
विराट कोहली आईपीएल की जीत में 4000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने अब तक कुल 4039 रन बनाए हैं। इस मामले में उन्होंने शिखर धवन का रिकॉर्ड तोड़ा। जिन्होंने 3945 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा 3918 रन बनाकर इस मामले में तीसरे स्थान पर काबिज हैं। डेविड वॉर्नर 3710 रन के साथ चौथे और सुरेश रैना 3559 रन के साथ पांचवें स्थान पर हैं।
ये भी पढ़ें: RCB vs GT: विराट कोहली का तूफान देख खिली अनुष्का शर्मा की मुस्कुराहट, तस्वीरों में देखें रिएक्शन
VIRAT KOHLI BECOMES THE FIRST PLAYER WITH 4,000 RUNS IN IPL WINS. 🤯💥 pic.twitter.com/zHwqGBfsGy
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 4, 2024
Virat Kohli becomes the first Indian batter to complete 12500 runs in T20 cricket👑
📷: IPL/BCCI#ViratKohli #KingKohli #RCBvGT #RCBvsGT #IPL #IPL2024 #Cricket #SBM pic.twitter.com/6Au2WE46bV
— SBM Cricket (@Sbettingmarkets) May 4, 2024
इसी के साथ कोहली ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। विराट कोहली टी-20 करियर में 12500 रन पूरे करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए। अब तक कोई भी भारतीय बल्लेबाज टी-20 करियर में ये मुकाम हासिल नहीं कर सका है। रोहित शर्मा इस मामले में दूसरे स्थान पर हैं। रोहित ने अब तक टी-20 करियर में 11482 रन बनाए हैं। शिखर धवन 9797 रन के साथ तीसरे स्थान पर काबिज हैं। टी-20 करियर में अब तक सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज है। जिन्होंने 14562 रन बनाए हैं।
Virat Kohli bowing down to Dinesh Karthik after receiving the Orange Cap. 👌
– Video of the day….!!!!pic.twitter.com/AP4OEzgqbv
— Johns. (@CricCrazyJohns) May 4, 2024
इसी के साथ विराट कोहली ने एक बार फिर आईपीएल 2024 में ऑरेंज कैप पर कब्जा जमा लिया। इससे पहले ये कैप चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के पास थी। अब कोहली उनसे ज्यादा रन बनाकर इस कैप के हकदार हो गए हैं। कोहली के नाम अब इस सीजन में 11 मैचों में 542 रन हो गए हैं।जबकि गायकवाड़ दूसरे स्थान पर हैं। उनके नाम 10 मुकाबलों में 509 रन हैं। विराट कोहली और रुतुराज गायकवाड़ के बीच ऑरेंज कैप को लेकर तगड़ी रेस चल रही है।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: विराट कोहली पर ऑन एयर भड़के सुनील गावस्कर, स्ट्राइक रेट के बयान पर सुनाई खरी-खोटी
ये भी पढ़ें: RCB vs GT: बेंगलुरु ने गुजरात को हराकर अंकतालिका में लगाई छलांग, इन 5 टीमों के लिए बनी खतरा
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: ‘रोहित शर्मा को वर्ल्ड कप के लिए नहीं चुनना चाहिए…’, फेक न्यूज पर फूटा पूर्व क्रिकेटर का गुस्सा
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: