T20 WC 2024: 'रोहित शर्मा को वर्ल्ड कप के लिए नहीं चुनना चाहिए...', फेक न्यूज पर फूटा पूर्व क्रिकेटर का गुस्सा

Rohit Sharma Aakash Chopra: रोहित शर्मा को लेकर एक बयान वायरल हो रहा है। जिसमें कहा जा रहा है कि उन्हें टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होना चाहिए।

Rohit Sharma India

Rohit Sharma

Rohit Sharma Aakash Chopra: टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत जून में होगी। इससे पहले कई देशों के खिलाड़ी भारत में आईपीएल खेल रहे हैं। खास बात यह है कि जबसे टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान किया गया है, तबसे कई खिलाड़ियों का प्रदर्शन खराब होता जा रहा है। हालांकि इसी प्रदर्शन को आधार बनाकर कई फेक न्यूज भी फैलाई जा रही हैं। इसी तरह की एक फेक न्यूज पर पूर्व क्रिकेटर का गुस्सा फूट पड़ा। आइए आपको बताते हैं कि ये पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन

आकाश चोपड़ा के नाम से फर्जी बयान वायरल

दरअसल, एक फैन पेज पर रोहित शर्मा, पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा की तस्वीर के साथ कहा गया कि रोहित शर्मा को टी-20 वर्ल्ड कप के लिए नहीं चुना जाना चाहिए था। इस कमेंट में आगे कहा गया- रोहित पावरप्ले में भी फेल हो रहे हैं। इसलिए उनका वर्ल्ड कप में सिलेक्शन सही नहीं है। जब आकाश चोपड़ा तक ये तस्वीर और कमेंट पहुंचे तो उन्होंने इस पेज को आड़े हाथों लेते हुए एक्स पर पोस्ट किया।

विज्ञापन

आईपीएल के बीच फैला रहे नफरत

आकाश चोपड़ा ने लिखा- ”आईपीएल नफरत, फर्जी खबरें…और हर तरह की बकवास फैलाने का सबसे अच्छा समय है। फैन-आर्मीज इस तरह के झूठ को फैलाने के लिए हमेशा मौजूद रहती हैं। आकाश चोपड़ा ने आगे लिखा- मैं हैरान हूं, क्या व्यूअर्स और एंगेजमेंट नैतिकता से ज्यादा महत्वपूर्ण है?”

विज्ञापन

रोहित अनुभवी खिलाड़ी

आपको बता दें कि रोहित शर्मा इन दिनों अपनी फॉर्म को लेकर आलोचना का सामना कर रहे हैं, लेकिन कोई दोराय नहीं है कि वे टीम इंडिया के सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं और उनके नाम कई रिकॉर्ड भी दर्ज हैं। रोहित शर्मा ने टी-20 इंटरनेशनल के 151 मैचों की 143 इनिंग में 3974 रन बनाए हैं। इसमें 5 शतक और 29 अर्धशतक शामिल हैं। यह भी कहना गलत नहीं होगा कि भले ही टीम इंडिया वनडे वर्ल्ड कप न जीत पाई हो, लेकिन रोहित के नेतृत्व में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ