---विज्ञापन---

5 दुल्हनों की मांग में एक दूल्हे ने भरा सिंदूर; वीडियो देखते ही क्यों भड़क गए लोग?

Wedding Viral Video : वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक दूल्हे के साथ पांच दुल्हनें बैठी हैं। दूल्हा मुस्कुराते हुए पांचों दुल्हनों की मांग में सिंदूर भरता है। कुछ लोग वीडियो देखकर हैरान हैं, तो कुछ लोग आपत्ति जता रहे हैं।

---विज्ञापन---

Wedding Viral Video : शादी को सात जन्मों का रिश्ता कहा जाता है। यह रिश्ता भरोसे पर टिका होता है। हालांकि आज कल लोग शादी जैसे सांस्कृतिक और पारंपरिक विषयों पर मजाक वाले वीडियो बनाने लगे हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक दूल्हा, पांच दुल्हनों से शादी करता दिखाई दे रहा है। वीडियो इंस्टाग्राम पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।

एक दूल्हे ने पांच दुल्हनों से शादी की

---विज्ञापन---

वीडियो में एक दूल्हे के साथ पांच लड़कियां दुल्हन के जोड़े में बैठी हुई हैं। दूल्हा एक-एक कर सभी दुल्हनों की मांग में सिंदूर भर रहा है, इसके बाद दूल्हा खड़ा हुआ और पांचों दुल्हनों ने दूल्हे का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। पांच दुल्हनों से शादी करते शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर कुछ लोग मजे ले रहे हैं, तो कुछ लोग भारतीय संस्कृति का मजाक उड़ाने की बात कह कर आपत्ति जता रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Brajesh tiwari (@actorbrajesh07)

---विज्ञापन---

वीडियो को actorbrajesh07 नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है। इस वीडियो को 5 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा, वहीं 14 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देख लोग खूब मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि ये सब लड़की नहीं किन्नर हैं, ये बस वीडियो के लिए शादी कर रहे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा कि यह एक स्क्रिप्टेड वीडियो है, जिसे मजाक के लिए बनाया गया है।

यह भी पढ़ें: स्वाति मालीवाल का एक और वीडियो आया सामने, सीएम आवास से पकड़कर निकाला गया बाहर!

---विज्ञापन---

एक अन्य ने लिखा कि लाइक्स और व्यूज पाने के लिए भारत की संस्कृति का ये लोग मजाक बना रहे हैं। एक ने लिखा कि एक दूल्हा पांच दुल्हन, ये क्या देखने को मिल रहा है। एक अन्य ने लिखा कि भाई ने सातों जन्म की शादी एक ही जन्म में कर ली। एक ने लिखा कि इनमें से एक लड़की है बाकी सब लड़के हैं।

First published on: May 18, 2024 06:34 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola