RCB vs GT: विराट कोहली का तूफान देख अनुष्का शर्मा हैरान, तस्वीरों में देखें रिएक्शन

Anushka Sharma Virat Kohli: अनुष्का शर्मा की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जिसमें वह अलग-अलग अंदाज में नजर आई हैं।

Virat Kohli Anushka Sharma RCB vs GT

Virat Kohli Anushka Sharma RCB vs GT

Anushka Sharma Virat Kohli: टीम इंडिया और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज विराट कोहली ने एक बार फिर अपनी शानदार बल्लेबाजी का नजारा दिखाया। शनिवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में किंग कोहली ने ओपनिंग करते हुए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। पावरप्ले में उन्होंने जमकर तूफान मचाया। उनका ये तूफान देख स्टेंड्स में बैठीं वाइफ अनुष्का शर्मा की मुस्कुराहट भी खिल उठी।

विज्ञापन

अनुष्का शर्मा की तस्वीरें वायरल 

अनुष्का शर्मा की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसमें वह अलग-अलग मूड में नजर आ रही हैं। कोहली के छक्के ठोकने से लेकर उनकी शानदार फील्डिंग और आउट हो जाने के बाद अनुष्का अलग-अलग अंदाज में दिखीं। कभी खुशी-कभी गम वाला नजारा भी देखने को मिला। अनुष्का की इन तस्वीरों पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

27 गेंदों में जड़े 42 रन 

कोहली ने इस मैच में 27 गेंदों में 2 चौके-4 छक्के ठोक 42 रन कूटे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 155.56 का रहा। हालांकि वे थोड़े अनलकी रहे। पावरप्ले में शानदार बल्लेबाजी कर रहे कोहली बाद में थोड़े धीमे रहे। वह 11वें ओवर में नूर अहमद की बॉल पर ऋद्धिमान साहा के हाथों कैच पकड़े गए।

विज्ञापन

कोहली ने इस मैच में शानदार फील्डिंग का भी नजारा दिखाया। उन्होंने 13वें ओवर में शाहरुख खान को रनआउट किया। विराट की डायरेक्ट थ्रो ने उन्हें चारों खाने चित कर दिया। अनुष्का इस शानदार फील्डिंग को देख दंग रह गईं।

विज्ञापन

विराट कोहली का ऑरेंज कैप पर कब्जा 

इस मुकाबले में मौजूद अनुष्का शर्मा को दोहरी खुशी मिली। एक बार फिर विराट कोहली ऑरेंज कैप होल्डर बन गए तो वहीं आरसीबी ने पॉइंट्स टेबल में छलांग लगा दी। विराट कोहली के नाम अब 11 मैचों की 11 इनिंग में 542 रन हो गए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 148.08 और औसत 67.75 का है। कोहली ने अब तक एक शतक और पांच अर्धशतक जमाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ