IPL 2024: शिखर धवन की कब होगी वापसी? कोच ने खत्म किया सस्पेंस

IPL 2024 Shikhar Dhawan: पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। पीबीकेएस बॉलिंग कोच ने गब्बर की हेल्थ पर जानकारी दी है।

Shikhar Dhawan PBKS

Shikhar Dhawan PBKS

IPL 2024 Shikhar Dhawan: पंजाब किंग्स के लिए राहत भरी खबर है। टीम के स्पिन बॉलिंग कोच सुनील जोशी का दावा किया है कि कप्तान शिखर धवन की इसी सप्ताह टीम में वापसी हो सकती है। शिखर धवन कंधे की चोट की समस्या से जूझ रहे हैं। वह रॉयल चैलेंजर बैंगलुरु के खिलाफ गुरुवार को होने वाले मैच में वापसी कर सकते हैं। सुनील जोशी को उम्मीद है कि कप्तान की वापसी से टीम की प्लेऑफ की राहें आसान होंगी। आपको बता दें कि पंजाब किंग्स ने पिछले दो मैचों में शानदार जीत हासिल की है। हालांकि इससे पहले उसे लगातार तीन मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। कप्तान के वापस आने से टीम को और मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन

अंतिम तीन मैचों में आ सकते हैं नजर 

विज्ञापन

सुनील जोशी का दावा है कि शिखर धवन की रिकवरी तेजी से हो रही है। हालांकि पंजाब किंग्स के अगले मुकाबले में धवन मौजूद नहीं होंगे। ये मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ रविवार को होगा। हालांकि बाकी तीन मैचों में वह टीम की कप्तानी करते नजर आ सकते हैं। पंजाब किंग्स के लास्ट तीन मैच रॉयल चैलेंजर बैंगलुरू, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद से होंगे। टीम को प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए ये सभी मैच जीतने जरूरी होंगे।

विज्ञापन

जबर्दस्त फॉर्म में दिखे शिखर धवन 

शिखर धवन आईपीएल के इस सीजन में बेहतर नजर आए हैं। उन्होंने अबतक कुल पांच मैच खेले। इसमें उन्होंने 152 रन बनाए हैं। पहले मैच में शिखर ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 16 गेंद पर 22 रन, दूसरे मैच में रॉयल चैलेंजर बैंगलुरू के खिलाफ 37 गेंद पर 45 रन और लखनऊ सुपर जायंटस के खिलाफ 50 गेंद पर 70 रन की पारी खेली। शिखर अपने चौथे मुकाबले में गुजरात के खिलाफ महज 1 रन और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 16 गेंद पर 14 रन बनाकर आउट हुए। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 9 अप्रैल को खेले गए मैच में वह चोटिल हो गए, जिसके बाद से वह मैदान से बाहर हैं और टीम की कमान इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी सैम कुरेन के हाथों में है।

विज्ञापन

सैम कुरेन ने कराई वापसी 

टीम के कप्तान शिखर धवन के चोटिल होने के बाद टीम की कमान सैम कुरेन के हाथों में आ गई। सैम की कप्तानी में टीम ने शुरुआती तीन मैचों में शिकस्त खाने के बाद पिछले दो मैच में शानदार जीत हासिल कर वापसी की है। वहीं, शिखर की कप्तानी में टीम ने शुरुआती पांच मैचों में महज दो ही मुकाबलों में जीत हासिल की थी।

विज्ञापन

धर्मशाला से बड़ी उम्मीदें 

पंजाब किंग्स इलेवन को अपने घरेलू मैदान धर्मशाला से बड़ी उम्मीदे हैं। गेंदबाज सुनील ने कहा कि रविवार को धर्मशाला स्टेडियम में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच खेलने उतरेंगे तो घरेलू मैदान का टीम को फायदा मिलेगा। टीम ने इसी मैदान पर ही 26 अप्रैल को खेले गए मैच में टी-20 का सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। पंजाब किंग्स इलेवन ने इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के 262 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए 13 गेंद शेष रहते हुए जीत हासिल कर यह कीर्तिमान हासिल किया था। पंजाब किंग्स इलेवन का इससे मैदान पर मनोबल भी बढ़ेगा।

विज्ञापन

करो या मरो की स्थिति में है पंजाब 

पंजाब किंग्स इलेवन ने अबतक कुल 10 मैच खेले हैं, इनमें चार मैच में उसे जीत हासिल हुई है जबकि छह मैच में हार का सामना करना पड़ा है। टीम 8 अंक के साथ प्वाइंट टेबल में सातवें स्थान पर है। टीम को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अंतिम चार मैच में जीत हासिल करना जरूरी है। पिछले दो मुकाबलों में टीम जीत हासिल करके पूरी लय में है।

विज्ञापन

इस लय को बरकरार रखने और बचे हुए सभी मैचों में जीत हासिल करने की चुनौती के साथ टीम को मैदान में उतरना होगा। सुनील जोशी ने कहा कि फिलहाल टीम की नजर पॉइंट्स टेबल पर नहीं है। हम जीत हासिल करने और बेहतरीन प्रदर्शन करने के प्रयास में हैं। जब हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे तो हमारे लिए विकल्प अपने आप खुलेंगे। ड्रेसिंग रूम में हमारे साथी खिलाड़ी भी इसी लक्ष्य पर मंथन कर रहे हैं कि हम क्या बेहतर कर सकते थे, जो नहीं कर सके हैं। शिखर धवन की वापसी से टीम का मनोबल और भी मजबूत होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ