RCB vs GT: ये लो देख लो सबूत...फाफ डु प्लेसिस ने दिखाया टॉस का कॉइन, देखें वीडियो

IPL 2024 RCB vs GT: आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस के बाद कॉइन को कैमरे पर शो किया। उनका ये वीडियो फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

Faf Du Plessis Toss

Faf Du Plessis Toss

IPL 2024 RCB vs GT: आईपीएल में टॉस को लेकर खूब विवाद हो चुका है। इसके बाद टॉस के कॉइन को दर्शकों को दिखाया जाने लगा, लेकिन मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मुकाबले में एक बार फिर इस विवाद ने जोर पकड़ लिया। टॉस के बाद सिक्के को कैमरे पर नहीं दिखाया गया तो बवाल शुरू हो गया। हालांकि अब किसी भी विवाद से बचने के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने खुद टॉस के कॉइन को उठाकर दिखा दिया।

विज्ञापन

गिल ने टेल्स किया कॉल

हुआ यूं कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबले के लिए शुभमन गिल और डु प्लेसिस टॉस के लिए आए। मैच रेफरी ने डु प्लेसिस को सिक्का थमाया। डु प्लेसिस ने इसे उछला तो गिल ने टेल्स कॉल किया। जब सिक्का जमीन पर गिरा तो इसमें हेड आया।

विज्ञापन

विज्ञापन

फाफ डु प्लेसिस ने दिखाया सबूत

इसके बाद कैमरे ने भी इस पर फोकस किया। फिर डु प्लेसिस आगे बढ़े तो उन्हें कुछ याद आया। वे रुके और टॉस को उठाकर कैमरे पर दिखाने लगे। जिसमें साफ नजर आया कि इसमें हेड था। फाफ ने टॉस जीतने के बाद बॉलिंग चुनी। फाफ ने कहा- पिछले कुछ मैचों में बदलाव देखना सुखद है। हम उसी टीम के साथ जा रहे हैं।

विज्ञापन

मानव सुथार का डेब्यू

वहीं शुभमन गिल ने कहा- सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना महत्वपूर्ण है। गिल ने कहा- मुझे लगता है कि गेंदबाजी और बल्लेबाजी के अलावा हमारी फील्डिंग भी महत्वपूर्ण क्षणों में अच्छी नहीं रही। हम आज से बेहतर टीम बनने जा रहे हैं। जोश लिटिल आ गए हैं और मानव सुथार डेब्यू करेंगे। साई किशोर और अजमतुल्लाह उमरजई को बाहर रखा गया है।

विज्ञापन

आरसीबी की प्लेइंग इलेवन 

फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, विल जैक्स, कैम ग्रीन, कर्ण शर्मा, दिनेश कार्तिक (विकेट कीपर), यश दयाल, मोहम्मद सिराज, स्वप्निल सिंह, विजयकुमार व्यशाक

रिजर्व: अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, सुयश प्रभुदेसाई, रजत पाटीदार, आकाश दीप

विज्ञापन

गुजरात टाइटंस प्लेइंग इलेवन 

शुभमन गिल (कप्तान), रिद्धिमान साहा (विकेट कीपर), शाहरुख खान, साई सुदर्शन, राशिद खान, मानव सुथार, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, नूर अहमद, मोहित शर्मा, जोश लिटिल।

विज्ञापन

रिजर्व: विजय शंकर, संदीप वारियर, जयंत यादव, दर्शन नलकांडे, बीआर शरत

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ