मयंक यादव की हेल्थ पर कोच ने दिया बड़ा अपडेट, LSG के फैंस को लगा चौंकाने वाला झटका

Mayank Yadav Ruled Out Of IPL 2024: लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मयंक यादव आईपीएल में अपनी तेज गेंदबाजी को लेकर चर्चा में हैं। अब उनकी हेल्थ पर कोच जस्टिन लैंगर ने अपडेट दिया है।

Mayank Yadav IPL

Mayank Yadav IPL

Mayank Yadav Ruled Out Of IPL 2024: आईपीएल में युवा प्रतिभाएं सामने आ रही हैं। वे अपने प्रदर्शन से हैरान भी कर रही हैं। ऐसी ही एक प्रतिभा लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मयंक यादव हैं। मयंक ने अपनी तूफानी गेंदबाजी से रिकॉर्ड तोड़ डाले। इस गेंदबाज ने 150 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से गेंद फेंकीं।

विज्ञापन

LSG कोच ने दिया अपडेट

इस प्रतिभा को देखते हुए उम्मीद की गई उन्हें वर्ल्ड कप के स्क्वाड या रिजर्व में भी जगह मिल सकती है, हालांकि इससे पहले ही गेंदबाज को चोट लग गई। वह जैसे-तैसे चोट से उबरकर लौटे, लेकिन मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्हें पेट की मांसपेशियों में चोट के कारण 3.1 ओवर फेंकने के बाद बाहर जाना पड़ा। अब उनकी हेल्थ पर लखनऊ सुपर जायंट्स के कोच जस्टिन लैंगर ने बड़ा अपडेट दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

उठ पाना मुश्किल

लखनऊ सुपर जायंट्स के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने शनिवार को मयंक यादव के इंडियन प्रीमियर लीग के शेष मैचों से बाहर होने की बात कही। मयंक की फिटनेस के बारे में लैंगर ने पीटीआई से कहा- “हम उनके प्लेऑफ में खेलने की उम्मीद करेंगे। हालांकि आईपीएल के लास्ट स्टेज में भी उनके लिए उठ पाना शायद मुश्किल होगा।” लैंगर के इस बयान के बाद रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि वे अब आईपीएल का ये सीजन नहीं खेल पाएंगे।

विज्ञापन

दोबारा लगी चोट

लैंगर ने इससे पहले उनकी हेल्थ पर कहा था कि मयंक को उसी जगह चोट लगी है, जहां पहले लगी थी। लैंगर ने ये भी कहा था कि अक्सर तेज गेंदबाजों को चोट का सामना करना पड़ता है। मयंक ने मैच के बाद जसप्रीत बुमराह से भी बात की थी। जिसमें बुमराह ने कहा था कि तेज गेंदबाज होने के नाते ये उनके जीवन का हिस्सा रहेगा। उन्हें इससे निपटना होगा।

विज्ञापन

आपको बता दें कि कई दिग्गज पेस सेंसेशन की जमकर तारीफ कर चुके हैं। वे उन्हें भविष्य में बड़ा मंच देने की भी बात कर रहे हैं। मयंक ने इस आईपीएल में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 155.8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी। अब तक मयंक ने आईपीएल के 4 मैचों में 7 विकेट चटकाए हैं। इससे पहले पीटीआई ने खबर दी थी कि उन्हें बीसीसीआई की ओर से फास्ट बॉलिंग कॉन्ट्रैक्ट भी दिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ