RCB vs GT: ये क्या... विराट कोहली ने अपनी ही टीम के खिलाफ अंपायर से कर दी मांग

Virat Kohli Demand To Umpire Against RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच के दौरान चर्चा में आ गए हैं। कोहली ने मैच के बीच अपनी ही टीम के खिलाफ फैसले के लिए अंपायर से मांग कर दी।

IPL 2024 RCB vs GT Virat Kohli Ask For Wide to Umpire Viral Post

विराट कोहली।

Virat Kohli Demand To Umpire Against RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच एक अजीबोगरीब मामला देखने को मिला। आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी गुजरात की शुरुआत बेहद ही खराब रही। गुजरात ने इस आईपीएल पावरप्ले में ना सिर्फ सबसे कम स्कोर बनाया, बल्कि 3 विकेट भी गंवा दिए। गुजरात की बल्लेबाजी के दौरान एक ऐसा वाकया देखने को मिला, जब विराट कोहली ने अपनी ही टीम के लिए खिलाफ अंपायर से डिसीजन देने की मांग करने लगे। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरसीबी को गंवाना पड़ा रिव्यू

यह वाकिया गुजरात की बल्लेबाजी के दौरान सातवें ओवर का है। इस ओवर में गेंदबाजी के लिए विजयकुमार व्यशक आए थे। ओवर की 5वीं गेंद पर व्यशक ने डेविड मिलर को गेंद डाली, गेंद मिलर के पीछे से कीपर के पास चली गई। दिनेश कार्तिक समेत कई खिलाड़ियों ने आउट के लिए अपील की, लेकिन अंपायर ने आउट नहीं दिया और वाइड भी नहीं दिया। इससे आरसीबी को लगा कि गेंद ने शायद बल्ले का किनारा लिया होगा, इसलिए आरसीबी ने रिव्यू ले लिया। लेकिन जब थर्ड अंपायर ने चेक किया, तो गेंद ने बल्ले का किनारा नहीं लिया था और बेंगलुरु को रिव्यू गंवाना पड़ा। लेकिन यह इस फैसले का अंत नहीं था, इसके बाद विराट ने कुछ मांग कर दी।

विज्ञापन

ये है पूरा मामला

जब थर्ड अंपायर रिव्यू चेक कर रहे थे, तो देखा गया कि गेंद ने ना ही तो बल्ले का किनारा लिया है और ना ही कहीं और टच हुई है, बावजूद इसके थर्ड अंपायर ने ऑन फील्ड अंपायर से अपने डिसीजन पर काबिज करने के लिए कहा। गेंद कहीं टच नहीं हुई थी, बावजूद इसके ऑन फील्ड अंपायर ने वाइड नहीं दिया। इसके बाद खुद विराट कोहली ने अंपायर से वाइड देने का इशारा किया। कोहली ने अपने दोनों हाथों से वाइड का इशारा किया, फिर अंपायर ने भी वाइड दे दी। ऐसे में कोहली ने अपनी ही टीम के खिलाफ अंपायर से वाइड देने की मांग कर दी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ