---विज्ञापन---

पति को हुआ पत्नी पर शक, पार कर दी हैवानियत की हद, गुप्तांग पर लगा दिया ताला!

Pune : पुणे में एक शख्स को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। इसके बाद शराब के नशे में उसने अपनी पत्नी के गुप्तांग में छेद कर ताला लगा दिया। पड़ोसियों ने महिला की जान बचाई और अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला की स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने तुरंत ऑपरेशन करने का फैसला किया।

---विज्ञापन---

Pune : पति-पत्नी के बीच जब किसी तीसरे की एंट्री होती है तो बवाल पैदा होता ही है। कई तो सिर्फ शक होने की चलते अपने रिश्ते बिगाड़ लेते हैं। महाराष्ट्र के पुणे में एक शख्स को अपनी पत्नी पर शक हो गया तो उसने बेरहमी की सीमाएं पार कर प्राइवेट पार्ट में ताला लगा दिया।

पति ने पत्नी के साथ की क्रूरता

पुणे के 30 साल के उपेंद्र हुडके नाम के एक शख्स पर आरोप है कि जब उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक हुआ तो उसने गुप्तांग को लोहे की कीलों से छेद कर दिया  और उस पर ताला लगा दिया।

---विज्ञापन---

बताया कि आरोपी नेपाल का रहने वाला है और पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ के वाकड इलाके में रहता है। उसकी पत्नी ने हाल ही में पति के खिलाफ FIR दर्ज करवाई, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, घटना 11 मई को घटित हुई थी लेकिन पत्नी ने 16 मई को FIR दर्ज करवाई।

यह भी पढ़ें : शादी का मंडप बना जंग-ए-मैदान, दूल्हा-दुल्हन में मारपीट, एक-दूसरे पर बरसाए लात-घूंसे

---विज्ञापन---

इसके बाद महिला की एक अस्पताल में सर्जरी करवाई गई, जिसके बाद महिला की हालत स्थिर बनी हुई है। बताया गया कि शख्स ने नशे की हालत में इस घटना को अंजाम दिया। पत्नी पर बेवफाई करने का आरोप लगाकर उसने पत्नी की पिटाई की और चाकू से डराकर फर्श पर एक स्टोल से बांध दिया। इसके बाद उसने एक नुकीली चीज से गुप्तांग के दोनों किनारों पर दो छेद कर दिए और एक छोटा सा पीतल का ताला लगा दिया।

यह भी पढ़ें  : स्वाति मालीवाल का एक और वीडियो आया सामने, सीएम आवास से पकड़कर निकाला गया बाहर!

---विज्ञापन---

वहीं जब महिला को असहनीय पीड़ा तो हुई तो वह चिल्ला पड़ी लेकिन नशे में धुत पति ने ताला लगाकर चाबी तक फेंक दी। महिला की आवाज सुनकर कई लोग मदद के लिए पहुंचे और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत ऑपरेशन करने का फैसला लिया। महिला की जब हालत ठीक हुई तो उसने पुलिस से इसकी शिकायत की।

First published on: May 18, 2024 05:40 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola