Video: फुटबॉल मैच के बीच खिलाड़ी पर गिरी बिजली, बीच मैदान पर हुई फुटबॉलर की मौत

Fooballer Death on Ground: एक फुटबॉल मैच के बीच अचानक बिजली गिरने का वाकया सामने आया। उसी दौरान एक फुटबॉलर की मौत हो गई।

Video Lighting Hits football Match Footballer Collapse And Died Immediately

Video Lighting Hits football Match Footballer Collapse And Died Immediately (Image- X Video Screengrab)

Fooballer Death on Ground: खेल की दुनिया में पिछले कुछ समय से कई दिल दहला देने वाले वाकये देखने को मिल रहे हैं। कभी क्रिकेट में बीच मैदान पर दौड़ते-दौड़ते किसी खिलाड़ी की मौत हो जाती है, तो पिछले कुछ समय से प्ले ग्राउंड पर बिजली गिरने के खिलाड़ी इसका शिकार बनते हैं। ऐसा ही वाकया अब फुटबॉल वर्ल्ड से सामने आया है। इस वाकये में मैच चल रहा था और मैच के बीच आकाशीय बिजली एक खिलाड़ी के ऊपर गिर जाती है आकर और तुरंत फुटबॉलर बीच मैदान पर गिर जाता है। इसके बाद उसकी मौत भी हो जाती है। इस घटना का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

कब और कहां हुई घटना?

यह घटना रविवार 11 फरवरी की बताई जा रही है जो इंडोनेशिया में एक फुटबॉल मैच के दौरान हुई। इस मैच के दौरान FLO FC Bandung फुटबॉल क्लब के एक खिलाड़ी का निधन हो गया। इस खिलाड़ी को ऊपर बिजली गिरी थी आकर। इसका वीडियो सोशल मीडिया समेत सभी जगह वायरल हो गया है।

विज्ञापन

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मैच के दौरान खिलाड़ी मैदान पर चलता दिख रहा है। इसी बीच अचानक आकाशीय बिजली गिर जाती है और उससे खिलाड़ी मैदान पर ही गिर जाता है। यह देख साथी खिलाड़ी उसकी तरफ दौड़ते हैं। जानकारी के मुताबिक खिलाड़ी को तुरंत अस्पताल ले जाया जाता है। लेकिन वहां डॉक्टर्स द्वारा फुटबॉलर को मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन

लोकल रिपोर्ट्स की मानें तो यह घटना हुई है बांडुंग के सिलिवांगी स्टेडियम में। यह जगह वेस्ट जावा में स्थित है। यह FLO FC Bandung और FBI Subang के बीच खेले जा रहे फ्रेंडली फुटबॉल मैच के दौरान हुई। आपको बता दें कि पहले भी फुटबॉल फील्ड पर ऐसी घटना हो चुकी है।

विज्ञापन

पहले भी हुईं ऐसी घटनाएं

यह कोई पहली ऐसी घटना नहीं है। पिछले साल दिसंबर में ब्राजील के एक फुटबॉल ग्राउंड पर भी ऐसा देखने को मिला था। उस घटना में भी एक खिलाड़ी का निधन हुआ था और छह घायल हो गए थे। वहीं इंडोनेशिया में भी पिछले साल ईस्ट जावा के बोजोनेगोरो में सोरेटिन अंडर-13 कप के दौरान एक युवा फुटबॉलर के ऊपर बिजली गिर गई। पर उस मामले में 20 मिनट बाद खिलाड़ी को डॉक्टर होश में लाने में कामयाब रहे थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ