क्या होता है केप्ट बॉयफ्रेंड? जो सुष्मिता सेन के लिए बन गए थे ललित मोदी, खुद किया चौंकाने वाला खुलासा 

What is Kept Boyfriend: आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी विवादों के कारण चर्चा में बने रहते हैं. आईपीएल 2026 के दौरान वो सोशल मीडिया पर भी बहुत ज्यादा एक्टिव रहते हैं. अब सुष्मिता सेन के साथ उनके रिश्ते को लेकर भी दोबारा चर्चा शुरू हो गई है.

sushmita sen and lalit modi

sushmita sen and lalit modi

What is Kept Boyfriend: इंडियन प्रीमियर लीग के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने हाल में ही अपने और बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन का साथ ऱिश्ते को लेकर बड़ा खुलासा किया है. साल 2010 से भारत छोड़ गए ललित मोदी ने एक पॉडकास्ट के दौरान कई बड़े खुलासे किए हैं. इसी दौरान उन्होंने जमकर सुष्मिता सेन की तारीफ भी की है. इस दौरान उन्होंने माना है कि वो सेन के साथ रिश्ते में वो केप्ट बॉयफ्रेंड थे. अब सोशल मीडिया पर लोग इस बारे में जानना चाह रहे हैं. 

विज्ञापन

क्या होता है केप्ट बॉयफ्रेंड? 

केप्ट बॉयफ्रेंड आज के युवा बोलते हैं. ये शब्द अब पॉप कल्चर का हिस्सा बन गया है. जिसमें केप्ट बॉयफ्रेंड अपने पार्टनर की लाइफस्टाइल का पूरा खर्चा उठाता है. उसके बदले उनका पार्टनर इमोशनल और शारीरिक जरूरतों को पूरा करता या करती है. ऐसे में रिलेशनशिप का खर्चा सिर्फ एक पार्टनर के बीच नहीं बंटता है. सिर्फ एक पार्टनर को ही पूरा खर्च उठाना होता है. अंग्रेजी भाषा में इस शब्द का इस्तेमाल फ्रेज के रूप में किया जा सकता है. वहीं हिंदी में इस शब्द का मतलब बहुत ही खराब है. हिंदी में इसे उपपत्नी कहा जाता है. आज के समय में पॉप कल्चर में इस टर्म का बहुत ज्यादा इस्तेमाल हो रहा है. ललित मोदी के इस शब्द के इस्तेमाल करने के बाद सोशल मीडिया पर सभी इसके बारे में सर्च करते हुए नजर आ रहे हैं.  

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: सचिन वाले तेवर, विराट वाली भूख…क्या भारतीय क्रिकेट का सबसे बड़ा नाम बनेंगे वैभव सूर्यवंशी?

सुष्मिता सेन की ललित मोदी ने की तारीफ 

जब सुष्मिता सेन ने पहली बार ललित मोदी के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट की थी. उसके बाद से ही उन्हें बहुत ज्यादा ट्रोल किया जा रहा है. कुछ आलोचक उन्हें गोल्ड डिगर भी बोल रहे थे. हालांकि अपने पॉडकास्ट के दौरान ललित मोदी ने इस थ्योरी को पूरी तरह से नकार दिया. उन्होंने बॉलीवुड की स्टार सुष्मिता सेना को सेल्फ मेड वुमेन भी कहा जाता है. बात ललित मोदी की करें तो अपने केस के कारण पिछले कई सालों से भारत नहीं आए हैं. लंदन में बैठकर ही वो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए नजर आते हैं.  

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ