टीम इंडिया में आने के बाद वैभव सूर्यवंशी नहीं करेंगे छक्के-चौकों की बारिश! बदल जाएगा खेलने का अंदाज

Team India: राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय सुपरस्टार वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में कमाल का प्रदर्शन किया. जिसके कारण ही वो टूर्नामेंट खत्म होने के बाद भी छाए हुए हैं. वैभव अपने दम पर मैच पलट सकते हैं. अब उन्होंने अपने खेलने का अंदाज बदलने का फैसला किया है.

Vaibhav Sooryavanshi

Vaibhav Sooryavanshi

Team India: वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 के दौरान धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी करके सभी को प्रभावित कर रहे हैं. जिसके कारण ही उन्हें टीम इंडिया के चयनकर्ताओं ने इंडिया ए की टीम में जगह दी है. फिलहाल फैंस मांग रहे हैं कि जल्द ही उन्हें टीम इंडिया में भी डेब्यू करने का मौका मिले. हालांकि अगर वैभव को जल्द ही टीम इंडिया में खेलने का मौका मिला, तो उनके खेलने का अंदाज भी पूरी तरह से बदल सकता है. वैभव हर गेंद पर बड़ा शॉट खेलने का प्रयास करते हैं. 

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी के खेलने का बदल सकता है अंदाज 

आईपीएल 2026 के दौरान वैभव सूर्यवंशी ने 16 मैचों में ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 776 रन बनाए. इस दौरान सूर्यवंशी ने शानदार 72 गगनचुंबी छक्के जड़े. जिसके कारण ही अब उन्हें टीम इंडिया में मौका देने की बात हो रही है. हालांकि इंटरनेशनल स्टेज पर वैभव के खेलने का अंदाज बदल सकता है. फाइनल मैच के बाद ऑरेंज कैप जीतने वाले वैभव जब रवि शास्त्री से बात कर रहे थे, तो उन्होंने कहा, ‘इस सीजन में मैंने सीखा कि दबाव वाले मैच में कैसे खेलना है, अपने गेम को कैसे बनाना है. आप हर मैच एक ही तरीके से नहीं खेल सकते. आपको गेम की स्थिति को समझना होगा और टीम की जरूरतों के हिसाब से खेलना होगा. मुझे प्लेऑफ मैचों में भी यह बहुत कुछ सीखने को मिला.’  

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IPL 2026 ने खत्म की टीम इंडिया की सबसे बड़ी परेशानी, अब बीसीसीआई पर टिकी हैं नजरें

क्या कम छक्के-चौके मारेंगे वैभव सूर्यवंशी? 

दिग्गज अब वैभव सूर्यवंशी के इस बयान की चर्चा अब हर तरफ हो रही है. वैभव अब हर गेंद पर छक्के-चौके नहीं मारना चाहते हैं. वो टीम की जरूरत और पिच को समझते हुए बल्लेबाजी करना चाहते हैं. ऐसे में सूर्यवंशी भी अपने खेल बदलने को तैयार हैं. सभी दिग्गज उन्हें टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए देखना चाहते हैं. बीसीसीआई के अधिकारी भी वैभव से बहुत ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं. ऐसे में आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में वैभव को टीम इंडिया के स्क्वाड में एंट्री मिल सकती है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ