Kuwait Bowler Bowls Ball Of the Century Video Viral Social Media

हरभजन का रनअप, मुरली का एक्शन, वॉर्न का टर्न; कुवैत के गेंदबाज का कमाल, फेंकी 'Ball of The Century'!

Kuwait Bowler Bowls ‘Ball Of The Century’: सोशल मीडिया पर ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुवैत के गेंदबाज द्वारा ‘बॉल ऑफ द सेंचुरी’ फेंकी गई।

Kuwait Bowler Bowls ‘Ball Of The Century’: क्रिकेट की दुनिया में महान दिवंगत स्पिनर शेन वॉर्न को उनके टर्न के लिए जाना जाता था। उनकी एक गेंद आज भी मशहूर है जिसे मैजिक बॉल या बॉल ऑफ द सेंचुरी भी कहा जाता है। अब उसी बीच जो भी गेंदबाज मौजूदा समय में भयंकर टर्न होती हुई बॉल फेंकता है उसे मैजिक बॉल या बॉल ऑफ द सेंचुरी कहा जाने लगता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुवैत का एक गेंदबाज अनोखी बॉल फेंकता है। यह गेंद ऑफ स्टंप के बाहर टप्पा खाती है और बाद में जब बल्लेबाज गेंद की लाइन में आता है तो टर्न होकर गेंद लेग स्टंप में जाकर लग जाती है।

विज्ञापन

एक गेंदबाज में दिखे 3 दिग्गज

विज्ञापन

यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कोई बॉल ऑफ सेंचुरी तो कोई मैजिक बॉल बता रहा है। इतना ही नहीं इस गेंदबाज के गेंदबाजी करने के अंदाज में भी तीन दिग्गजों की छवि दिख रही है। किसी को गेंदबाज का रनअप और शुरुआती एक्शन हरभजन सिंह जैसा लग रहा है। तो बॉल रिलीज करने के दौरान का एक्शन मुथैया मुरलीधरन जैसा लग रहा। इसके अलावा जिस तरह से उन्होंने गेंद टर्न करवाई उसे देख शेन वॉर्न याद आ गए।

देखें इस अनोखी बॉल का वायरल वीडियो

विज्ञापन

यह वीडियो कुवैत के एक विलेज क्रिकेट टूर्नामेंट का बताया जा रहा है। हालांकि, यह शायद कोई अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला नहीं है। क्योंकि इस वीडियो में गेंदबाज के एक्शन को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। कमेंट में कई लोगों का कहना है कि एक्शन लीगल नहीं है और गेंदबज चक कर रहा है। कई लोग पैर को देखते हुए इसे नो बॉल भी कह रहे हैं। लोगों का कहना है कि अंपायर क्या कर रहा था। वहीं उसी बीच कई लोग इतना टर्न देखकर हैरान थे।

विज्ञापन

भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने भी इस पर वीडियो बनाया और उसे शेयर किया

विज्ञापन

इसी कारण कमेंट बॉक्स में कई लोगों ने इसे बॉल ऑफ द सेंचुरी कहा तो कई ने बॉल ऑफ मिलेनियम या मैजिक बॉल जैसे नाम दिए। कुछ का यह भी मानना है कि एक्शन में कोई दिक्कत नहीं है और गेंदबाज का हाथ मुरली के एक्शन से कम मुड़ रहा है। ज्यादातर लोगों ने एक ही कमेंट किया कि यह हरभजन सिंह और मुथैया मुरलीधर का मिक्स्चर दिखा है। वहीं टर्न को देखें तो इसने शेन वॉर्न की याद दिला दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ