Varun Chakaravarthy Team India: इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में अपनी घूमती गेंदों से जमकर कहर बरपाने वाले वरुण चक्रवर्ती को धांसू प्रदर्शन का इनाम मिला है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार, वरुण भारत की वनडे टीम से जुड़ गए हैं। वरुण ने पांच टी-20 मैचों में कुल 14 विकेट निकाले थे। वरुण के आगे इंग्लिश बल्लेबाज पूरी तरह से बेबस नजर आए थे। इंग्लैंड से पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज में भी वरुण ने खूब कहर बरपाया था। वनडे सीरीज का आगाज 6 फरवरी से होना है।
टीम इंडिया से जुड़े वरुण
वरुण चक्रवर्ती नागपुर में आयोजित किए गए शॉर्ट कैंप में भारतीय टीम से जुड़े हैं। रोहित एंड कंपनी भी इस शॉर्ट कैंप में हिस्सा लेने के लिए पहुंची है। वरुण का प्रदर्शन इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज में बेमिसाल रहा था। मिस्ट्री स्पिनर ने 5 मैचों में 9 की औसत से कुल 14 विकेट अपनी झोली में डाले थे, जिसमें एक मुकाबले में उन्होंने पांच विकेट लेने का कारनामा भी किया था। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं है कि वरुण को वनडे टीम में मौका दिया जाएगा या नहीं। वरुण ने भले ही टी-20 फॉर्मेट में खूब रंग जमाया हो, लेकिन वह वनडे में अब तक अपना डेब्यू नहीं कर सके हैं।
चैंपियंस ट्रॉफी में मिलेगा मौका?
वरुण चक्रवर्ती को अगर इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में मौका दिया जाता है, तो यह देखना दिलचस्प होगा कि उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी के स्क्वॉड में चांस मिलता है या नहीं। हाल ही में आर अश्विन ने वरुण को लेकर भविष्यवाणी करते हुए कहा था कि उनके मुताबिक मिस्ट्री स्पिनर को आखिरी समय पर भारत के चैंपियंस ट्रॉफी स्क्वॉड में मौका दिया जा सकता है। वरुण ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी टी-20 सीरीज में अपने धांसू प्रदर्शन से खूब वाहवाही लूटी थी। वहीं, 50 ओवर के घरेलू टूर्नामेंट विजय हजारे में भी वरुण की घूमती गेंदों का जादू सिर चढ़कर बोला था।
संबंधित खबरें
अभिषेक बनेंगे T20I के नए 'सिक्सर किंग', खतरे में पड़ा सूर्या का रिकॉर्ड
5 mins agoप्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
59 mins agoअभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
2 hrs agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
4 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
4 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
5 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines