Vaibhav Suryavanshi: एसीसी मेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 टूर्नामेंट दोह में खेला जा रहा है. 14 नवंबर को भारत A बनाम यूएई A के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. भारतीय A टीम पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी. यूएई के खिलाफ इस मुकाबले में सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे वैभव सूर्यवंशी ने कमाल कर दिया. उन्होंने शतकीय पारी खेलकर धमाल मचा दिया. उन्होंने 32 गेंदों में शतकीय पारी खेली.
144 रनों की धांसू पारी
वैभव 32 गेंदों में शतक पूरा करने के बाद भी नहीं रुके. उन्होंने 42 गेंदों का सामना करते हुए 144 रनों की शानदार पारी खेली. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 11 चौके और 15 छक्के अपने नाम किए. इस दौरान उन्होंने 342.86 की स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की. हालांकि 12.3 ओवर में मुहम्मद फराजुद्दीन ने उन्हें आउट कर दिया.
19 ओवर में भारत का स्कोर 286/4
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 286 रन बना लिए हैं. वैभव के अलावा प्रियांश आर्य 6 गेंदों में 10 रन बनाकर चलते बने. इसके अलावा नमनधीर ने 23 गेंदों में 34 रनों की पारी खेली. वहीं नेहाल वढेरा ने 9 गेंदों में 14 रन बनाए. जितेश शर्मा खबर लिखे जाने तक 30 गेंदों में 73 रन बनाकर खेल रहे हैं.
ये भी पढ़ें:- 4 भारतीय रेसलर जिनका WWE में अब वापसी कर पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है!
रणजी ट्रॉफी में भी मचा चुके हैं धमाल
रणजी ट्रॉफी 2025-26 में भी बिहार की ओर से हिस्सा लेते हुए वैभव ने कमाल की बल्लेबाजी की थी. उन्होंने मेघालय के खिलाफ 93 रन बनाए थे. इससे पहले उन्होंने भारत अंडर-19 की ओर से हिस्सा लेते हुए ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ 113 रन बनाए थे. वह लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. इससे पहले वैभव आईपीएल 2025 में ताबड़तोड़ शतक ठोककर चर्चा में आए थे.
वैभव ने आईपीएल 2025 के 7 मैचों में 36 की औसत और 206.55 के स्ट्राइक रेट के साथ 252 रन बनाए थे. उन्होंने 1 शतक के अलावा 1 अर्धशतक भी अपने नाम किया था.
ये भी पढ़ें:- Roman Reigns और John Cena के फैंस के लिए आई बुरी खबर, WWE Survivor Series 2025 में नहीं दिखेगा जलवा!
संबंधित खबरें
WWE से रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे Roman Reigns? खुद किया बड़ा खुलासा
12 mins agoIND vs WI: चौथे T20 में हार मिलने के बाद टीम इंडिया पर भड़के सुनील गावस्कर
14 mins agoमिचेल सेंटनर ने बनाया अपना मास्टर प्लान, ऐसे टीम इंडिया को रोकने की तैयारी
30 mins agoसंजू सैमसन ने T20I में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
45 mins agoIND vs WI: अभिषेक शर्मा 200 रनों से ज्यादा के चेज में हो जाते हैं फेल
52 mins agoअर्शदीप सिंह की जगह टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं भुवनेश्वर कुमार
1 hr agoIND vs WI: करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
1 hr agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
2 hrs agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines