हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई ने 10 साल की उम्र में ठोका ताबड़तोड़ शतक, 21 बाउंड्री से मचाया हाहाकार

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई ने अब क्रिकेट के मैदान पर बड़ा तहलका मचा दिया है.उन्होंने अपने भाई के अंदाज में शतकीय पारी खेली. उनकी शतकीय पारी चर्चा के केंद्र में आ चुकी है.

विज्ञापन
Vaibhav Sooryavanshi and his Brother AI Created Image

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने कमाल का प्रदर्शन किया और लगभग सभी मैचों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. वैभव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया. वैभव को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में मौका मिला है. इसके अलावा उनका चयन एशियन गेम्स 2026 के लिए भी किया गया है. अब वैभव के छोटे भाई ने 10 साल की उम्र में गर्दा उड़ाया है. उन्होंने ताबड़तोड़ शतकीय पारी खेली. वैभव के 10 साल के छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी ने अब अपने शतक से तहलका मचा दिया है.

वैभव के भाई ने मचाया तहलका

वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी ने कमाल किया. उन्होंने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच में क्रिकेट अकादमी ताजपुर की ओर से खेलते हुए 87 गेंदों पर 103 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी के दौरान 20 चौके और 1 छक्का अपने नाम किया. वैभव का स्ट्राइक रेट 120 का रहा. वैभव के पिता संजीव सूर्यवंशी ने फेसबुक पर किए पोस्ट में लिखा कि मेरे छोटे बेटे आशीर्वाद सूर्यवंशी ने आज प्रैक्टिस मैच में अपना पहला शतक बनाया. वैभव के भाई 10 साल के हैं. और वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं.

ये भी पढ़ें: केन विलियमसन के बाद ये 5 भारतीय क्रिकेटर भी ले सकते हैं संन्यास

विज्ञापन

वैभव ने मचाया था हाहाकार

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में 16 मैचों की 16 पारियों में 48.50 की औसत के साथ 776 रन बनाए हैं. उन्होंने 1 शतक के अलावा 5 अर्धशतक अपने नाम किए. उन्होंने 63 चौके और 72 छक्के अपने नाम किए. उन्होंने ऑरेंज कैप पर कब्जा भी जमाया. वैभव फिलहाल श्रीलंका में हैं, जहां पर भारत A, श्रीलंका A और अफगानिस्तान A के बीच ट्राई सीरीज खेली जा रही है. अब तक खेले गए 2 मैच में वैभव कमाल नहीं कर पाए हैं. श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने 14 और अफगानिस्तान A के खिलाफ 44 रन बनाए हैं.

ये भी पढ़ें: विराट कोहली से केन विलियमसन तक, 10 हजार टेस्ट रन का सपना अधूरा छोड़ गए ये 4 दिग्गज

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola