विराट कोहली से केन विलियमसन तक, 10 हजार टेस्ट रन का सपना अधूरा छोड़ गए ये 4 दिग्गज

केन विलियमसन टेस्ट में 10 हजार रन बनाने से चूक गए, क्योंकि दिग्गज बल्लेबाज ने संन्यास का ऐलान कर दिया. केवल विलियमसन ही नहीं, बल्कि 3 और ऐसे दिग्गज बल्लेबाज हैं, जो अपने देश के लिए टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन नहीं बना सके.

Image Source: X
1 / 6

12 जून को केन विलियमसन ने बड़ा फैसला किया और इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया. विलियमसन फिलहाल इंग्लैंड दौरे पर न्यूजीलैंड के लिए 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रहे हैं. पहले मैच के बाद उन्होंने अपने फैसले से सभी को हैरान कर दिया. विलियमसन टेस्ट में 10 हजार रन पूरा करने से चूक गए. विलियमसन समेत दुनिया के 4 दिग्गज खिलाड़ी ऐसे हैं, जो टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने से चूक गए.  

विज्ञापन

केन विलियमसन

केन विलियमसन2 / 6

केन विलियमसन का अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेना फैंस के लिए चौंकना वाला था. इस फैसले के साथ ही वह टेस्ट में 10 हजार रन बनाने से चूक गए. उन्होंने 110 टेस्ट मैचों में 54.06 की औसत के साथ 9,115 रन बनाए हैं. उन्होंने 33 शतक के अलावा 6 दोहरे शतक अपने नाम किए हैं. लेकिन वह टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन नहीं बना सके. Image Source: AI

विज्ञापन

विराट कोहली

विराट कोहली3 / 6

विराट कोहली का भी इस लिस्ट में नाम शामिल हैं. विराट का सपना था कि वह टेस्ट में 10 हजार रन बनाए. लेकिन उन्होंने अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया. उन्होंने 123 टेस्ट मैचों में 46.85 की औसत के साथ 9,230 रन ही बना सके. उन्होंने 30 शतक अपने नाम किए थे. वह टेस्ट में 10 हजार रन बनाने से 770 रनों से चूक गए. Image Source: X

वनडे खेलते हैं विराट कोहली

वनडे खेलते हैं विराट कोहली4 / 6

हालांकि विराट कोहली ने केवल टेस्ट और टी-20 से संन्यास का ऐलान किया है. लेकिन वह भारत के लिए वनडे खेलते हैं और वनडे विश्व कप 2027 में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं. Image Source: X

विज्ञापन

ग्रीम स्मिथ

ग्रीम स्मिथ5 / 6

ग्रीम स्मिथ साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज थे. लेकिन वह भी 10 हजार रन टेस्ट में नहीं बना सके. उन्होंने 117 टेस्ट मैचों में 48.25 की औसत के साथ 9265 रन बना सके. उन्होंने 27 शतक भी अपने नाम किए थे. लेकिन स्मिथ भी 10 हजार रन टेस्ट में नहीं बना सके. Image Source: X

हाशिम अमला

हाशिम अमला6 / 6

साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज हाशिम अमला भी इस उपल्बधि को हासिल करने से चूक गए. उन्होंने साल 2019 में संन्यास का ऐलान कर दिया. अमला ने टेस्ट क्रिकेट में 124 टेस्ट मैच में 46.64 की औसत के साथ 9,282 रन बनाए. लेकिन दुर्भाग्य से वह भी टेस्ट में 10 हजार रन पूरा नहीं कर सके. Image Source: X

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन