केन विलियमसन के बाद ये 5 भारतीय क्रिकेटर भी ले सकते हैं संन्यास, लिस्ट में 105 टेस्ट मैच खेलने वाले गेंदबाज का नाम शामिल

केन विलियमसन के अलावा 5 भारतीय खिलाड़ी भी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर सकते हैं. भारतीय टीम में इन खिलाड़ियों को मौके नहीं मिल रहे हैं और बार-बार नजरअंदाज भी हो रहे हैं.

Cricket News - 2026-06-12T163652.340
1 / 6

12 जून को न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है. 35 साल के विलियमसन फिलहाल न्यूजीलैंड दौरे पर हैं, जहां पर 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज के दौरान विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया. हालांकि अब 5 भारतीय क्रिकेटर भी विलियमसन की तरह अचानक संन्यास का ऐलान कर सकते हैं.  

विज्ञापन

ईशांत शर्मा

ईशांत शर्मा2 / 6

लिस्ट में पहला नाम ईशांत शर्मा का है. उन्होंने भारत के लिए 105 टेस्ट मैच खेले हैं. ईशांत शर्मा ने भारत के लिए आखिरी बार लगभग 5 साल पहले खेला था. उन्होंने साल 2021 में आखिरी बार भारत का प्रतिनिधित्व किया. लेकिन अब वह 37 साल के हो चुके हैं. इस लिहाज से वह संन्यास ले सकते हैं. PHOTO SOURCE: X

विज्ञापन

अजिंक्य रहाणे

अजिंक्य रहाणे3 / 6

अजिंक्य रहाणे ने भी भारत के लिए 85 टेस्ट मैच खेला है. उन्होंने आखिरी बार टीम इंडिया के लिए साल 2023 में खेला था. इसके बाद वह टीम में वापसी नहीं कर पाए हैं. रहाणे की उम्र भी अब 38 साल की हो चुकी है. ऐसे में उनकी टीम इंडिया में वापसी की संभावना बेहद कम है. इस लिहाज से वह संन्यास का ऐलान कर सकते हैं. PHOTO SOURCE: X

उमेश यादव

उमेश यादव4 / 6

उमेश यादव को भी भारतीय टीम से नजरअंदाज किया जा रहा है. उन्होंने भी भारत के लिए 57 टेस्ट मैच और 75 वनडे मैच खेले हैं. वह भी 38 साल के हो चुके हैं. टीम इंडिया में उनकी भी वापसी का रास्ता साफ नजर नहीं आता है. इस लिहाज से वह संन्यास का ऐलान कर सकते हैं. PHOTO SOURCE: X

विज्ञापन

मोहम्मद शमी

मोहम्मद शमी5 / 6

मोहम्मद शमी का भी इस लिस्ट में नाम शामिल हैं. उन्हें भी सिलेक्टर्स बार-बार नजरअंदाज कर रहे हैं. शमी ने भारत के लिए आखिरी मैच साल 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी में खेला था. इसके बाद वह टीम में नजर नहीं आए. PHOTO SOURCE: X

भुवनेश्वर कुमार

भुवनेश्वर कुमार6 / 6

भुवनेश्वर कुमार भी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर सकते हैं. भुवी ने भारत के लिए आखिरी मैच साल 2022 में खेला था. लेकिन इसके बाद भुवी ने भारतीय टीम के लिए नहीं खेला. वह भी 36 साल के हो चुके हैं और इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर सकते हैं. PHOTO SOURCE: X

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन