IND vs AFG: शुभमन गिल के एक फैसले से अफगानिस्तान का तीसरे दिन बोरिया बिस्तर हुआ पैक! इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ भारत का नाम

भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे ही दिन हराकर इतिहास की सबसे बड़ी जीत हासिल कर ली. इस जीत के पीछे शुभमन गिल का एक फैसला था, जिसे उन्होंने मैच के बाद बताया है.

Cricket News - 2026-06-08T165353.102
1 / 6

भारत और अफगानिस्तान के बीच 5 से 8 जून के बीच एकमात्र टेस्ट मैच खेला गया था. इस मैच को शुभमन गिल की कप्तानी में भारत ने एक पारी और 300 रनों से अपने नाम किया. ये जीत इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई, क्योंकि भारत ने टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की. इस मैच में शुभमन गिल के एक फैसले से अफगानिस्तान का तीसरे दिन बोरिया बिस्तर पैक हो गया.  

विज्ञापन

शुभमन गिल ने बताई वजह

शुभमन गिल ने बताई वजह2 / 6

गिल ने मैच के बाद फॉलो ऑन पर बात करते हुए कहा "मुझे लगता है कि हमारी तरफ से पूरी जीत रही, हमने हर तरह से अच्छा प्रदर्शन किया. इसलिए मैं बहुत खुश हूं. बहुत गर्मी थी. हमने तय किया कि अगर हम लंच से पहले या ड्रिंक्स ब्रेक के तुरंत बाद विकेट ले लेते हैं, तो हम देखेंगे कि गेंदबाज तरोताजा हैं या नहीं, हम उन्हें फॉलो-ऑन देंगे. अगर नहीं, तो हम कुछ ओवर बल्लेबाजी करेंगे और शायद दिन के अंत में उन्हें फिर से गेंद देंगे." Photo Credit: X

विज्ञापन

सिराज और कृष्णा की तारीफ की

सिराज और कृष्णा की तारीफ की3 / 6

उन्होंने आगे कहा "लेकिन हमें जल्दी विकेट मिल गए, हमने वापसी की. और हमारे तेज गेंदबाजों ने जिस तरह से गेंदबाजी की, सिराज ने हमें वह अहम विकेट दिलाया जब हमने उन्हें फॉलो-ऑन दिया और प्रसिद्ध ने तीन महत्वपूर्ण विकेट लिए." Photo Credit: X

एक फैसले से मिली धमाकेदार जीत

एक फैसले से मिली धमाकेदार जीत4 / 6

गिल के बयान से साफ हो गया कि वह अगर अफगानिस्तान को फॉलो ऑन नहीं देते तो भारत को तीसरे दिन फिर से बल्लेबाजी के लिए उतरना पड़ता. ऐसे में टेस्ट मैच तीसरे दिन की बजाय चौथे दिन खत्म होता और भारत को एक पारी से इतिहास की सबसे बड़ी जीत नहीं मिल पाती. Photo Credit: X

विज्ञापन

ऐसा था मैच का हाल

ऐसा था मैच का हाल5 / 6

भारत ने इस मैच की पहली पारी में 127 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 564 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी, जिसके जवाब में अफगानिस्तान पहली पारी में 152 और दूसरी पारी में 112 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. Photo Credit: X

गिल का लाजवाब प्रदर्शन

गिल का लाजवाब प्रदर्शन6 / 6

गिल ने अपने बल्ले से शानदार खेल दिखाया और भारत के लिए शतकीय पारी खेली. उन्होंने 177 गेंदों में 126 रनों की पारी खेली थी. उन्होंने 15 चौके के अलावा 1 छक्का अपने नाम किया था. उनके अलावा केएल राहुल ने भी 165 गेंदों में 100 रन बनाए थे. Photo Credit: X

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन