Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

तो क्या टीम इंडिया से पहले इस विदेशी टीम से होने वाला था वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू? सरेआम दिया था खेलने का ऑफर!

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से दुनिया में पहचान बना चुके हैं. आईपीएल 2025 के बाद आईपीएल 2026 में भी उनका धुआंधार प्रदर्शन जारी है. ऐसे में वैभव को दूसरे देश से खेलने का ऑफर भी मिल चुका है.

Author
Written By: Alsaba Zaya Updated: Apr 9, 2026 18:50

Vaibhav Sooryavanshi: साल 2025 में वैभव सूर्यवंशी आईपीएल इतिहास में सबसे कम उम्र में शतक ठोकने वाले खिलाड़ी बने थे. उन्होंने 35 गेंदों में शतकीय पारी खेली थी. इसके बाद वह चर्चा में आए थे. वैभव का बल्ला आईपीएल 2026 में भी चल रहा है. उन्होंने अब तक खेले गए 3 मैच में धुआंधार बल्लेबाजी का परिचय दिया है. ऐसे में आईपीएल 2026 के बीच उन्हें दूसरे देश से खेलने का ऑफर भी मिला था.

दूसरे देश ने दिया था ऑफर

29 मार्च को आईसलैंड ने वैभव सूर्यवंशी को अपने देश से खेलने का ऑफर दिया था. हालांकि वैभव ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया नहीं दी थी. वैभव का सपना भारत की सीनियर टीम के लिए खेलना है. अब वह इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के योग्य भी हो चुके हैं. आईसीसी नियम के मुताबिक 15 साल से कम उम्र वाला खिलाड़ी सीनियर टीम में नहीं खेल सकता है, लेकिन वैभव अब 15 साल के हो चुके हैं. उन्होंने हाल ही में अपना 15वां जन्मदिन मनाया है.

---विज्ञापन---

वैभव का आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन

वैभव ने आईपीएल 2026 के अपने पहले मैच में सीएसके के खिलाफ 17 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली थी. उन्होंने 4 चौके के अलावा 5 छक्के भी जड़े थे. इसके बाद उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 31 और मुंबई इंडियंस के खिलाफ 39 रनों की पारी खेली थी. अब तक वैभव 10 आईपीएल मैच में 37.40 की औसत के साथ 374 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक के अलावा 2 अर्धशतक शामिल हैं.

---विज्ञापन---

अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी मचा चुके हैं तहलका

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में वैभव ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने भारत के लिए सबसे ज्यादा रन भी बनाए. उन्होंने 7 मैचों में 62.71 की औसत के साथ 439 रन बनाए थे. इस दौरान वैभव के बल्ले से 1 शतक के अलावा 3 अर्धशतक निकले थे. फाइनल में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 175 रनों की धांसू पारी खेली थी. उनकी शतकीय पारी के दमपर भारत ने खिताब भी जीता था.

First published on: Apr 09, 2026 06:50 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.