UPL T20 2024: बहुप्रतीक्षित उत्तराखंड प्रीमियर लीग (यूपीएल) 2024 का आगाज आज से हो गया है। लीग का पहला मैच देहरादून दबंग और हरिद्वार हीरोज के बीच खेला गया। इस मैच में हरिद्वार हीरोज ने सौरभ रावत की धमाकेदार पारी की दम पर 4 विकेट से हासिल कर ली। सौरभ रावत ने 47 गेंदों में 85 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 11 चौके और 2 छक्के लगाए।
सौरभ रावत ने मचाया धमाल
177 रन के स्कोर का पीछा करते हुए हरिद्वार की शुरुआत बेहद खराब रही। 40 रन के स्कोर पर आधी टीम वापस लौट हो गई थी। देहरादून के लिए अभय नेगी ने पावरप्ले में ही धमाल मचा दिया था। उन्होंने तीन विकेट हासिल किए थे। उनके आउट होने के बाद सौरभ रावत ने पारी को संभालने की कोशिश की। उन्होंने शानदार फिफ्टी बनाई। लेकिन दूसरी तरफ से उन्हें कोई भी सहयोग नहीं मिला। लेकिन इसके बाद भी उन्होंने अकेले दम पर ही टीम को जीत दिला दी।
आदित्य तारे ने खेली विस्फोटक पारी
पहले बल्लेबाजी करने उतरी देहरादून दबंग टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। प्रशांत भाटी ने वैभव भट्ट को आउट किया। वैभव अपना खाता भी नहीं खोल पाए। उसके बाद आंजनेय सूर्यवंशी भी बिना खाता खोले गिरीश का शिकार बने। टीम ने एक समय 68 रन पर ही चार विकेट खो दिए थे।
इसके बाद आदित्य तारे ने पारी को संभाला। उन्होंने 41 गेंदों में 73 रन की विस्फोटक पारी खेली। अपनी पारी के दौरान उन्होंने चार चौके और 5 छक्के लगाए। उनकी इस पारी की दम पर देहरादून दबंग ने 7 विकेट खोकर 176 रन बनाए। हरिद्वार के लिए गिरीश ने 4 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।
ये भी पढ़ें: फ्लॉप होने के बाद घातक फॉर्म में लौटे संजू सैमसन, तूफानी बल्लेबाजी से गेंद का खोल दिया धागा, देखें वीडियो
संबंधित खबरें
हैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
41 mins agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
52 mins agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
1 hr agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
1 hr agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
2 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
2 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
2 hrs agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
3 hrs agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines